फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Chandra Sekhar says Yogi Government is concerned about more cows than the people

सहारनपुर शराब कांड पर चंद्रशेखर का बड़ा बयान, योगी सरकार पर उठाए कई सवाल

Sat, 09 Feb 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Feb 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Chandra Sekhar says Yogi Government is concerned about more cows than the people
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार को इंसानों से अधिक गायों की चिंता है। शराब की बोतलों पर दस रुपए बढ़ाकर लेने को सरकार कह रही है, जिससे गायों को सुरक्षित रखा जा सके। सरकार को पता है कि शराब पीकर लोग मरेंगे, फिर भी ठेके छोड़े जा रहे हैं, शराब बिकवाई जा रही है।  

विज्ञापन


भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर ने शनिवार को ग्राम उमाही कोटा के श्मशान भूमि पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और लोगों से शराब छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जहरीली शराब प्रशासन की शह पर ही बिक रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुसूचित लोगों के इलाकों में ही ठेके खुलवाए जा रहे हैं, समाज का विकास रोका जा रहा है। समाज के लोगों को शराब पिलाकर गुमराह किया जा रहा है, लालच दिया जा रहा है। गांव-गांव शराब बंटवाई जा रही है। इससे तो लोग मरेंगे ही, सरकार लोगों की हत्या करने में मदद कर रही है। यह सब षड्यंत्र रचा गया है। लोग मर जाएंगे तो वोट नहीं दे पाएंगे, यह नहीं होने दिया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के लिए कहा है, लेकिन इससे तो एक बेटी की शादी भी नहीं हो सकती, जबकि संपन्न लोगों को तीस लाख रुपये की मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि शराब से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिले एवं सरकारी नौकरी दी जाए। इसके लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया जा रहा है। यदि न्याय नहीं मिला, तो सोमवार से आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कि उत्तराखंड के गांव बालूपुर में शराब बिक्री के विरोध में भीम आर्मी ने वर्ष 2016 में आंदोलन किया था। भीम आर्मी के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। उस समय शराब बंद करा दी गई थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से फिर अवैध धंधा शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घटनाक्रम हो गया, लेकिन अब से पहले पुलिस एवं आबकारी विभाग आंख बंद किए हुए बैठे रहे। डीएम, कमिश्नर निर्दोष लोगों पर रासुका लगाते हैं, अब कितने लोगों पर रासुका लगाएंगे।  

शराब छोड़ने का संकल्प लें लोग
चंद्रशेखर ने कहा कि शराब के चक्कर में अपने बच्चों को बर्बाद मत करो। घर में खाने को रोटी नहीं, इलाज के लिए पैसे नहीं, फिर शराब क्यों पीते हो। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शराब गांव तक पहुंचा रहा हो, उसे गांव में नहीं घुसने दिया जाए। ऐसे लोगों पर वह रासुका लगवाए जाने का प्रयास करेंगे। घर में भी शराब किसी को न पीने दो। चाहे लड़ाई हो जाए। उन्होंने कहा कि शराब बंद नहीं की तो नाश हो जाएगा। जब लोग ही नहीं रहेंगे तो किसके लिए लड़ा जाएगा। शराब किसी का भला नहीं कर सकती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed