फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Bhim Army District President Kamal Singh Walia and beating of soldier

सहारनपुर: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात सिपाही को पीटा, आरोपी फरार

Wed, 28 Nov 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Bhim Army District President Kamal Singh Walia and beating of soldier
प्रदर्शन करते भीम आर्मी सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को ग्राम रामनगर जाते समय कुछ युवकों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। कमल सिंह वालिया की सुरक्षा में सिपाही लाला सिंह को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार सोमवार शाम लाला सिंह ग्राम रामनगर में कमल सिंह वालिया की सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था। रास्ते में वाहन खड़े करने को लेकर कुछ युवकों को सिपाही लाला सिंह ने हटाने के लिए कहा। जिस पर आरोपी युवक उससे भिड़ गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किसी प्रकार वह बचकर वहां से निकला। जिस पर उसने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


हथियार निकालते ही भाग गए आरोपी 
सिपाही लाला सिंह का कहना है कि उसे कुछ युवकों ने रामनगर के निकट घेरकर उन पर हमले का प्रयास किया। उसने अपने पास रखे असलहे को निकाल लिया। जिसे देखते ही आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सुरक्षा कर्मी सुरक्षित नहीं तो उनकी सुरक्षा कौन करेगा 
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो उनकी जान माल की सुरक्षा कैसे होगी। उन्होंने मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सिपाही से मारपीट करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी दिनेश कुमार
का कहना है कि सोमवार रात रामनगर जाते समय सिपाही लाला सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed