फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Bawal: Rajput society warns against arrest of former MLA and Chandrasekhar

सहारनपुर बवाल: पूर्व विधायक और चंद्रशेखर की गिरफ्तारी न होने पर राजपूत समाज ने दी चेतावनी

Tue, 16 May 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 16 May 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Bawal: Rajput society warns against arrest of former MLA and Chandrasekhar
चंद्रशेखर की गिरफ्तारी न होने राजपूत समाज नाराज

सहारनपुर में दलित समाज के लोगों द्वारा 9 मई को किए गए बवाल और महाराणा प्रताप भवन में तोड़फोड़, आगजनी को लेकर पुलिस और प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम का समय सोमवार को खत्म हो गया है। राजपूत समाज ने बवाल का आरोप बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू और भीम आर्मी के चंद्रशेखर पर लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


शब्बीरपुर में पांच मई को हुए बवाल में राजपूत समाज के युवक की मौत के बाद सहारनपुर में दलित समाज के लोगों ने 9 मई को जमकर आगजनी, तोड़फोड़, फायरिंग और मारपीट की। इससे राजपूत समाज के लोग भड़क उठे। राजपूत समाज ने बवाल कराने का आरोप बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर लगाया और गिरफ्तारी की मांग की। राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि 15 मई तक दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राजपूत समाज के लोग आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

लगातार बैठकें हो रहीं हैं-एसएसपी

Saharanpur Bawal: Rajput society warns against arrest of former MLA and Chandrasekhar
सहारनपुर में तनाव बरकरार

अल्टीमेटम का समय सोमवार को समाप्त हो गया है। लेकिन, पुलिस ने दोनों में से किसी को भी गिरफ्तार करना तो दूर पूछताछ तक नहीं की। इससे राजपूत समाज के लोग आक्रोशित हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर राजपूत समाज के लोगों को समझा रहे हैं और कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। सोमवार को भी डीएम और एसएसपी नानौता में देर शाम तक बैठक करते रहे। उसके बाद दो अन्य गांवों में भी बैठक कर धैर्य रखने की अपील करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को राजपूत समाज के लोगों के मूवमेंट को लेकर टेंशन बनी हुई है। अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद कहीं कोई कुछ बवाल न खड़ा कर दे। इतना समझाने और बैठकें करने के बाद कहीं उनके किए कराए पर पानी न फिर जाए। टेंशन इस बात की भी है कि भीम आर्मी और दलित समाज के कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया के जरिये लगातार भड़काने वाले पोस्ट आ रहे हैं।

एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि जिलाधिकारी और वह स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों को समझा रहे हैं, बैठकें कर रहे हैं। सोमवार की शाम को भी नानौता एवं दूसरे गांव में बैठक की जा रही है। उन्हें पूरा भरोसा है कि अब ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे कोई बवाल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed