फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Assistant manager in bank died under suspicious circumstances, body found in room

Saharnapur: बैंक में सहायक प्रबंध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला शव

Wed, 22 Feb 2023 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Feb 2023 01:44 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Assistant manager in bank died under suspicious circumstances, body found in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र में रह रहे बैंक के सहायक प्रबंधक का शव कमरे में पड़ा मिला। वह किराए पर रह रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरिद्वार के थाना कनखल के मोहल्ला शिवपुरी निवासी आदित्य (25) पांडे पुत्र हरीश चंद्र पांडे पिछले डेढ़ वर्ष से यहां कस्बे की शाखा प्रथमा ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक के रूप में तैनात थे। वह कस्बे के ही प्रेमचंद के यहां किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक इसरार अहमद ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे तक जब वह बैंक नहीं पहुंचे तो उन्होंने एक बैंक कर्मी को उसके कमरे पर भेजा। जहां वे अपने कमरे में चारपाई पर मृत पडे थे। शाखा प्रबंधक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर मौके थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद मौके पर एसपी देहात सूरज राय, सीओ देवबंद रामकरण सिंह, विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने पहुंचकर मामले में जानकारी जुटायी। एसपी देहात सूरज राय ने बताया की प्रथम दृष्टा में मृतक में कोई जहरीला पदार्थ खाया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed