फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, An annual budget of Rs 36 crore has been passed in Darul Uloom Deoband

दारुल उलूम देवबंद में भारी हंगामे के बीच पारित हुआ 36 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट

Sat, 26 Oct 2019 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, An annual budget of Rs 36 crore has been passed in Darul Uloom Deoband
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : अमर उजाला

दारुल उलूम में हुई संस्था की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में हंगामे के बीच संस्था का करीब 36 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित किया गया। पारित बजट में पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब एक करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। बैठक में आधुनिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर एक राय नहीं हो पाई और इस पर निर्णय लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश में नफरत की दीवार गिराने के लिए भागवत से मिले मौलाना अरशद मदनी, रखा ये प्रस्ताव
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार की देर रात्रि तक दारुल उलूम के मेहमानखाने में चली मजलिस-ए-शूरा की मैराथन बैठक में शूरा के सदस्यों ने एक रसूखदार शख्स को बिना शूरा की संस्तुति घर बनाने के लिए जमीन देने पर भी एक पदाधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताई और इस पर जमकर हंगामा भी हुआ। तीन सदस्यों के इंतकाल के बाद रिक्त चल रहे शूरा के पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति को लेकर बैठक में काफी हंगामा हुआ। देश में मुसलमानों की सबसे बड़ी जमात से जुड़े तीन चर्चित नामों को शूरा सदस्यों के समक्ष रखा गया था। घंटों विचार मंथन के बाद भी इन नामों पर सहमति नहीं बन पाई। जिसके चलते शूरा सदस्यों ने मौलाना आकिल सहारनपुरी, मौलाना शफीक बंगलौरी और मौलाना हबीब बांदवी को शूरा का सदस्य नियुक्त किया है। इससे पहले मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed