फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: All India Gurjar Mahasammelan calls for people to be organized

सहारनपुर: अखिल भारतीय गुर्जर महासम्मेलन में लोगों से किया संगठित रहने का आह्वान

Sun, 16 Dec 2018 04:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: All India Gurjar Mahasammelan calls for people to be organized
मुकेश चौधरी

सहारनपुर में आज रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस महासम्मेलन में राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब से गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए।  

विज्ञापन


सहारनपुर गांधी पार्क में आयोजित गुर्जर सम्मेलन में कई राज्यों से लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अतुल प्रधान, योगाचार्य कर्मवीर सिंह, व संयोजक मुकेश चौधरी ने मिलकर गुर्जर समाज के संगठित होने और दिल्ली तक कूच करने के लिए लोगों से आह्वान किया। सम्मेलन को लेकर गुर्जर समाज के युवाओं में खासा जोश देखने को मिला।

विज्ञापन

इस सम्मेलन के दौरान संयोजक मुकेश चौधरी ने गुर्जर बिरादरी की राजनीतिक भागीदारी, गुर्जर रेजीमेंट व सामाजिक बुराइयों को दूर करने की बात पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान समाज की शैक्षिक, आर्थिक नीति पर भी विचार किया गया।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस विशाल सम्मेलन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहा। कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed