पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दबोचा आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क दूधली निवासी आरिफ मियां ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद 17 अगस्त 2018 को बाबरी मस्जिद से जोड़ते हुए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक आरोपी सड़क दूधली निवासी आरिफ को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे।
मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस को एक आरोपी के गांव सड़क दूधली में होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ग्राम सड़क दूधली निवासी मियां भाई रेहान उर्फ मोइन है। आरोपी सड़क दूधली में ही वाहनों के टायर मरम्मत का काम करता है।
जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/