Saharanpur: खेत में पानी देने गए किसान के नौकर की हत्या, इस बात का विरोध करने पर की वारदात
सहारनपुर में मंगलवार देर रात खेत में पानी ले रहे किसान के नौकर की हत्या से हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव संभालकी गुर्जर में बीती रात खेत में पानी देने गए किसान के नौकर पलटूराम (65) पुत्र जीराम की चोरी से पेड़ काट रहे लाेगों ने हत्या कर दी।
जब काफी देर तक पलटूराम घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में खेत में गए जहां पड़ोसी मतलूब के खेत में वह मृत हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में आजम खां के रिश्तेदार के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण दस्तावेज
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में आजम खां के रिश्तेदार के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण दस्तावेज
पलटूराम गांव के ही रामकुमार गुप्ता के यहां नौकर था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घटना स्थल पर कुछ पेड़ कटे हुए पडे़ थे। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि माना जा रहा है कि कुछ लोग चोरी से पेड़ काट रहे थे कि इसी दौरान पलटूराम वहां पहुंच गया और उन्होंने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। मृतक के बेटे सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।