फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: 3.66 lakh looted from gas agency accountant on Dehradun Road

सहारनपुर: गैस एजेंसी के मुनीम से 3.66 लाख की लूट, देहरादून रोड पर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 24 Apr 2019 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: 3.66 lakh looted from gas agency accountant on Dehradun Road
लूट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून रोड स्थित गैस गोदाम से कैश लेकर जा रहे गैस एजेंसी के मुंशी से बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर 3.66 लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों की छीनाझपटी में मुंशी बाइक से गिरकर घायल हो गए। बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


जनकपुरी थाना क्षेत्र के बेरी बाग में स्थित चांद गैस एजेंसी का गोदाम सड़क दूधली में है। गोदाम पर कार्यरत न्यू भगत सिंह कालोनी निवासी मुंशी मुकेश चौधरी मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे गोदाम से दिन भर के 509 सिलिंडर की बिक्री के 3.66 लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


मुकेश के अनुसार जैसे ही वह देहरादून रोड पर भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने कैश के बैग पर झपट्टा मारकर छीन लिया। बैग की छीनाझपटी में मुकेश अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। जबकि बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। मुकेश ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में लोग एकत्रित हो गए। मुकेश ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस  ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली और घायल मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की मुकेश द्वारा बताई गई दिशा में तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। रात में ही एसएसपी दिनेश कुमार तथा एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मामले की जानकारी ली। इस मामले में मुकेश चौधरी ने जनकपुरी थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मौका वारदात के खुलासे के लिए जनकपुरी तथा सदर कोतवाली पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। इनके अलावा स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed