{"_id":"6a56449c264dd28d500b009b","slug":"safety-kits-and-ayushman-cards-distributed-to-sanitation-workers-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112894-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई मित्रों को सुरक्षा किट और आयुष्मान कार्ड वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई मित्रों को सुरक्षा किट और आयुष्मान कार्ड वितरित
विज्ञापन
नगर पालिका में सफाई मित्रों को सुरक्षा किट देते पालिकाध्यक्ष व ईओ आदि। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। शासन के निर्देशों के अनुक्रम में मंगलवार को नगर पालिका में नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों को अध्यक्ष व ईओ ने सुरक्षा किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नाला सफाई कार्य और एमआरएफ सेंटर पर तैनात सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्य पद्धति के प्रति जागरुक करना था। इस दौरान सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित की गई और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार ने इन उपकरणों के सही व नियमित उपयोग के महत्व को समझाया।
पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि एक स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार हो सकता है जब हमारे सफाई मित्र पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानित महसूस करेंगे। पात्र सफाई मित्रों को आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ भी प्रदान किया गया।