{"_id":"6ace5fd6b61004875907a44c","slug":"safai-karamcharis-protest-against-biometric-attendance-memorandum-to-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113923-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी के विरोध में, एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी के विरोध में, एसडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी दर्ज कराने का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने इस व्यवस्था को बंद करने की मांग की है। संघ ने इस संबंध में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।
संघ का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी पहले से ही सफाई नायकों द्वारा दर्ज की जाती है। यह हाजिरी सुबह और दोपहर तीन बजे ली जाती है। बायोमीट्रिक मशीन से सुबह हाजिरी लगवाना उचित नहीं है। संघ ने बताया कि मेरठ जिले की अन्य नगर पालिकाओं में बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं है। वहां भी सफाई नायकों के माध्यम से ही उपस्थिति दर्ज होती है। संघ ने बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने के शासनादेश की जानकारी मांगी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी नगर पालिका के बाहर है। वे सरधना तहसील, जिला कार्यालय मेरठ और कमिश्नरी कार्यालय में कार्यरत हैं। ऐसे कर्मचारियों के लिए नगर पालिका आकर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना व्यावहारिक नहीं है। संघ ने आरोप लगाया कि बाहरी व्यक्ति दीपक निराला की शिकायतों से कर्मचारी परेशान हैं। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा ने एसडीएम से बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था बंद करने की मांग की है। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की अपील की।