फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sadhvi prachi in meerut

आसुरी शक्तियां देश को तोड़ना चाहती हैं : प्राची

Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
sadhvi prachi in meerut
गांव घाट में साध्वी प्राची का स्वागत करते हुए ग्रामीण - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द (मेरठ)। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव घाट में मंगलवार को साध्वी प्राची पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आसुरी शक्तियां देश को तोड़ना चाहती हैं। जो लोग राष्ट्र विरोधी सोच के हैं उन्हें अपनी सोच बदली चाहिए, नहीं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

गांव घाट में संजय प्रधान के आवास पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश की जरूरत है। सीएए को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे दूर किया जाना जरूरी है। कहा कि आसुरी शक्ति देश को तोड़ना चाहती हैं। उनका कच्चा चिट्ठा खोलने का काम वह कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में 70 सालों से फैली समस्याओं को दूर करने में लगे हुए हैं। कश्मीर की समस्या को उन्होंने दूर कर दिया। पहले की सरकारें कहती थी कि यदि 370 खत्म कर दी तो खून खराबा हो जाएगा, लेकिन धारा खत्म करने पर एक मच्छर तक नहीं मरा। दिल्ली के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए विपक्ष एकजुट होकर सीएए पर बवाल करवा रहा है। चुनाव के बाद सीएए का विरोध बंद हो जाएगा। एनआरसी भी देश में लागू होगा। एनआरसी और सीएए का विरोध करने वाले राष्ट्र विरोधी सोच के लोग हैं। उन्हें अपनी सोच बदल देनी चाहिए, वरना उन्हें आने वाले समय में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। देश के अंदर वही रहेगा जो हिंदुस्तान की बात करेगा, राष्ट्रहित की बात करेगा। इस दौरान मास्टर गजराज सिंह, संजय प्रधान घाट, बेगराज प्रधान किनौनी, मनोज शर्मा, अमूल चौधरी, हरवीर तालियान, राजकुमार त्यागी, संदीप चौधरी, अनुज योगी, विपिन चपराना, सचिन नागर, रोहित भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएए का करें समर्थन
जानीखुर्द। साध्वी प्राची ने कहा कि इस कानून को पास कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान है। सीएए उन लोगों के लिए नहीं है जो पहले से ही भारत में रह रहे हैं। यह शरणार्थी के रूप में रहने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख, पारसी और जैन समाज या जिनके पूर्वज पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न से परेशान होकर भारत आने वाले लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया कानून है। इसलिए लोगों को इसका समर्थन करना चाहिए। सीएए में किसी भी वर्ग विशेष की नागरिकता छीनने का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुस्लिम वोटों के लिए इस कानून का विरोध कर रहा है। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने साध्वी प्राची का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed