फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sacrifice the happiness of home-world... Anjali-Manya became recluse

Meerut News: घर-संसार की खुशियां त्यागीं, अंजलि-मान्या हुईं वैरागी, मंगल पाठ के साथ दीक्षा समारोह पूरा

Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

जिस उम्र में लोग दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के प्लान बनाते हैं, उस उम्र में मेरठ की अंजलि और मान्या ने वैराग्य धारण कर लिया। रविवार को दोनों किशोरियों श्वेत वस्त्र धारण कर साध्वी बन गईं।

विज्ञापन
Sacrifice the happiness of home-world... Anjali-Manya became recluse
साध्वी बनीं किशोरिंयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर-संसार का सब सुख और वैभव त्यागकर महज 17 साल की अंजलि और 18 साल की मान्या अब वैरागी हो गई हैं। मोह माया से दूर सादे जीवन के संकल्प के साथ किशोरियों ने अध्यात्म का मार्ग अपना लिया है। रविवार को पूरे विधिविधान के साथ दोनों जैन साध्वी बन गईं। मंगल पाठ के साथ उनकी दीक्षा पूरी हुई। श्वेत वस्त्र धारण किए दोनों कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं हर कोई उनकी झलक पाने को उत्सुक रहा। श्रमण संघीय सलाहकार भीष्म पितामह तपस्वी रत्न श्री सुमति प्रकाश जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


जैन नगर में गुरु निहाल स्मारक स्थल पर एसएस जैन सभा की ओर से दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम 11 दरबारों का अनावरण किया गया। भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की गई। मान्या जैन और अंजलि जैन रथ पर सवार होकर पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर दोनों को पालकी में लाया गया। गुरु दीक्षा के उपरांत उन्हें मंगल आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में वाचनाचार्य उपाध्याय विशाल मुनि जी महाराज, उत्तर भारतीय प्रवर्तक राष्ट्रीय संत आशीष मुनि जी के साथ 18 साधु और 32 साध्वी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: बेटी के जन्मदिन पर मौत की नींद सोया पूरा परिवार, 14 घंटे तक तड़पती रही मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मध्य में प्रतिभा ने मंगल वेला आई गीत प्रस्तुत किया। आदर की चादर भेंट की गई। मोह माया को त्याग चुकी दोनों दीक्षार्थियों ने उन्हें भेंट की गई चेन, अंगूठी, नारियल समाज को दान कर दिया। रजनीश जैन ने सभी की बोली लगाई। 4 ग्राम की चेन की बोली 2.51 लाख की लगी। अमृतसर से आए मंगत राम बब्बी को चेन लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 1.61 लाख की बोली में अंगूठी पाने का सौभाग्य नरेश मित्तल को मिला। इसी क्रम में नारियल की 1.21 लाख की बोली लगी, जिसे मनोज सुराना भीलवाड़ा ने प्राप्त किया।

इसके बाद दीक्षा पाठ शुरू हुआ। वीर मणि ने भजन ‘गुरु चरणों में चढ़ाएं पुष्प’ की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में मध्य में अतिथियों का स्वागत किया गया। 5 बार नमोकाम मंत्र पाठ, 5 कान क्रिया, साध्वी के नियम और व्रत आदि की जानकारी दी गई।

तपस्वी रत्न सुमति प्रकाश जी ने मंगल पाठ कराया। साध्वी मान्या जैन और साध्वी अंजलि जैन ने भी मंगल पाठ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा नेता सुनील भराला, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अधिवक्ता जीएस धामा, केएल इंटरनेशनल के चेयरमैन पीएस खुराना, अमन जैन, डेशिन जैन, मुनीश जैन, सन्नी जैन, मयंक जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed