फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sachin Kumar is lighting the name of India with bicycle races abroad

विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे मेरठी सचिन कुमार, अब तक जीतीं ये रेस

Thu, 05 Jul 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 05 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Sachin Kumar is lighting the name of India with bicycle races abroad
सचिन कुमार

गांव से साइकिल द्वारा स्कूल जाने के दौरान उत्पन्न हुई रुचि ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन कुमार को शिखर पर पहुंचा दिया है। वह देश-विदेशों में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिल रेस में भाग लेकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं, दूसरे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं...

विज्ञापन


साइकिल को लेकर जज्बा इस कदर है कि दो साल पहले चाइना में साइकिल रेस के दौरान हुई दुर्घटना में घुटना टूट गया। इससे दो साल तक साइकिल से ब्रेक रहा। अब स्वस्थ होने पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव भूड़पुर निवासी सचिन कुमार (27) एक पेशेवर अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट हैं। पिता कृष्णपाल गांव में खेती करते हैं, जबकि मां गृहणी है। सचिन के मुताबिक जब वह गांव से एसडी सदर में पढ़ने जाते थे तो बड़े भाई रिंकू की साइकिल लेकर जाते थे। गांव के अन्य छात्रों के साथ ग्रुप में साइकिल से साथ जाना उन्हें भा गया। करीब 15 साल पहले 26 जनवरी के मौके पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस में उन्होंने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहली प्रतियोगिता ने सचिन के मनोबल को अर्श तक पहुंचा दिया। उसके बाद उन्होंने अन्य छोटी रेसों में प्रतिभाग करने के बाद दिल्ली स्थित आईजीआई में साइकिल की कोचिंग शुरू की। वहीं से दिल्ली सहित राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 16 साल की उम्र में एनआईएस चंडीगढ़ के लिए चयन हो गया।

2016 में रेस के दौरान हुई दुर्घटना

Sachin Kumar is lighting the name of India with bicycle races abroad
मेरठी सचिन कुमार

सचिन के मुताबिक वह चाइना में माउंटेन साइकिल रेस में प्रतिभाग कर रहे थे। एक पहाड़ी से उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर वह गिर गए । जिससे घुटने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। ऑपरेशन हुआ और स्वास्थ्य ठीक होने में करीब दो साल लग गए। सचिन के मुताबिक दुर्घटना से उनका साइकिल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। अब 2018 में उन्होंने फिर से साइकिल की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 

ये रेस जीतीं  
- 2005 - 2015 : तक इंडिया नेशनल टीम में खिलाड़ी जिसमें अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जीतीं।
- 2010 : यूसी फेलिटिन इन क्रूज - फ्रांस
- 2011 : 6वीं दिल्ली साइक्लोथन क्रिटिरियम रेस 
- 2012 : 2वीं रोड नेशनल चैंपियनशिप
- 2015 : शेनजेंन रेस, हांगकांग 
- 2015 : में फुजिएन पिंगटेन रेस, चाइना।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed