{"_id":"5d14d65c8ebc3e3c8558e9a7","slug":"sabina-murder-case-open-by-muzaffarnagar-police-and-brother-mama-and-boyfriend-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: इज्जत की खातिर किया था सबीना का कत्ल, भाई, मामा और प्रेमी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज खुलासा: इज्जत की खातिर किया था सबीना का कत्ल, भाई, मामा और प्रेमी को भेजा जेल
Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाई, मामा और प्रेमी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी सबीना की हत्या उसके परिजनों ने ही की थी। हत्या में सबीना का प्रेमी भी शामिल रहा। चाचा के घर बहाने से बुलाकर भाइयों ने उसकी गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद लाश को मोपेड पर डालकर खेत में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों मृतका के भाई, मामा और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में गुरुवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 22 जून की सुबह शाहपुर के गांव तावली निवासी सबीना (20) पुत्री उमरजान की लाश उसी के खेत में मिली थी। सबीना की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्या की रिपोर्ट उसके भाई ने अज्ञात में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सबीना की हत्या उसी के परिजनों व प्रेमी द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ, जिस पर आरोपी भाई सालिम, मामा अब्बास निवासी गंगोह के गांव बहादरनगर और प्रेमी खालिद पुत्र मौसम निवासी तावली को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
वहीं आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरी, एक मोपेड व दो पानी के पाइप बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल सबीना के चाचा हसन व चचेरे भाई मोनू व इकरार फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/