फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saavdhan ab menga parega police waalo se panga

सावधान! अब महंगा पडे़गा पुलिस वालों से पंगा  

Tue, 27 Mar 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
saavdhan ab menga parega police waalo se panga
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस से पंगा लेना अब महंगा पडे़गा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस होने लगे हैं। आधुनिक तकनीक वाले इन कैमरों में फोटो के साथ ऑडियो-वीडियो की भी पूरी सुविधा होगी। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से उलझने वाले कैमरे में कैद हो जाएंगे। पुलिस से बचकर भागने वाले वाहनों का नंबर भी दूर से ही कैप्चर हो जाएगा। 
विज्ञापन

अक्सर देखने में आता है कि वाहन चेकिंग के दौरान लोग ट्रैफिक पुलिस से उलझने को तैयार रहते हैं। नेताओं और सत्ता तक की धौंस देते हैं। रोकने पर भी ट्रैफिक पुलिस के सामने से ही वाहन दौड़ाकर ले जाते हैं। अब ऐसे ही लोगों पर नकेल कसने की तैयारी है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 30 बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदे हैं। ये कैमरे टीआई और टीएसआई के अलावा एंजिल टीम को दिए गए हैं। 20 ट्रेमो सहित ट्रैफिक की पूरी फील्ड टीम को ये कैमरे जल्द देने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान ऑन रहेंगे कैमरे
वाहन चेकिंग के दौरान ये कैमरे ऑन रहेंगे। इन कैमरों को ट्रैफिक कर्मी अपनी शर्ट पर लगाएंगे और पूरी वीडियो और वायस रिकॉर्डिंग होती रहेगी। यदि कोई व्यक्ति ट्रैफिक कर्मी से अभद्रता करता है तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा। फंसने के डर से ट्रैफिक कर्मियों की वसूली और लोगों से अभद्रता पर भी अंकुश लगेगा। इस कैमरे में फुल स्पीड से भागने वाले वाहन का नंबर भी कैप्चर हो जाएगा और उसका फोटो भी आसानी से मिलेगा। नाइट विजन मोड की वजह से अंधेरे में भी साफ पिक्चर कैद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कैमरे की खासियत 
32 मेगा पिक्सल फुल एचडी
64 जीबी डाटा मेमोरी कार्ड 
हाई वैल्यूएशन कैमरा, नाइट विजन 
लगातार चार घंटे बैटरी बैक अप 
कीमत करीब 24 हजार प्रति कैमरा

इंटरसेप्टर वाहन हुआ खराब
हाइवे और मुख्य मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों को ट्रेस करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास दो इंटरसेप्टर वाहन हैं। जो स्पीड रडार, प्रिंटर-मॉनीटर और वीडियो रिकॉर्डर से लैस हैं। लेकिन इनमें से एक वाहन लंबे समय से खराब है, जो अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के घूमने के काम आता है। एक इनोवा गाड़ी है, जो भी शहर में कम ही नजर आती है। टीएसआई डीडी दीक्षित के अनुसार इसे ठीक कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन मंजूरी नहीं मिली।


काफी मदद मिलेगी
बॉडी वॉर्न कैमरों से ट्रैफिक पुलिस को काफी मदद मिलेगी। रिकार्डिंग के डर से ट्रैफिक कर्मियों से अभद्रता रुकेगी। विवाद की स्थिति में रिकार्डिंग देखकर आसानी से पता चल जाएगा कि गलती किसकी है। एंजिल और फील्ड के ट्रैफिक कर्मियों को ये कैमरे दिए हैं। जल्द ही पूरी टीम को इनसे लैस करने का भी प्लान है। खराब इंटरसेप्टर वाहन के स्थान पर नया वाहन मिलेगा। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed