फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saavan ki tarang me jhooma tan man

सावन की तरंग में झूमा तन, मन, उमंग के साथ मनी हरियाली तीज

Tue, 14 Aug 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 14 Aug 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
saavan ki tarang me jhooma tan man
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हरियाली तीज में सावन का हरा रंग शहरभर में नजर आया। सुबह से ही महिलाएं हरे परिधान पहनकर पार्कों में झूला झूलने पहुंची। कई स्थानों पर डीजे लगाकर बालीवुड गीतों के साथ सावन के लोकगीत भी बजते सुनाई दिए। हाथों में मेंहदी लगाकर सोलह श्रंगार कर महिलाओं ने बेहद उत्साह और उमंग के साथ हरियाली तीज का त्योहार मनाया। शहर के महिला संगठनों व सामाजिक संगठनों की ओर से तीजोत्सव समारोह हुआ। पार्कों, कालोनियों, आरडब्लूए सोसाइटियों, महिला क्लबों, होटलों सहित विद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में भी तीजोत्सव मनाया गया। तीज की रानी, सावन की रानी का चयन हुआ। महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। सावन के लोकगीत और कजरी गाई। पार्कों, बाजारों के अलावा स्ट्रीट फूड की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। महिलाओं ने परिवार सहित चाट, टिक्की का आनंद लिया। हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए भी बाजारों में भीड़ रही। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाओं के संदेश भेजे। मिलकर गेम्स खेले और इनाम भी जीते।
विज्ञापन


लेडीज पार्क में हुआ विशेष आयोजन
हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम की ओर से बच्चा पार्क स्थित लेडीज पार्क में हरियाली तीज का विशेष आयोजन हुआ। तीज मेला लगाया गया। मेले में शहर के विभिन्न इलाकों से आई महिलाओं व युवतियों ने पूरा एंजाय किया। निगम की ओर से पार्क में झूले डाले गए। महिलाओं ने जी भरकर झूलों का आनंद लिया। डीजे पर डांस किया। चाट पकौड़ी का लुत्फ लिया। लोकगायिका नीता गुप्ता ने आयोजन में लोकगीतों का तड़का लगाया। नीता गुप्ता ने गीतों के माध्यम से सभी महिलाओं से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। गीतों के जरिए संदेश दिया कि पॉलिथीन पर्यावरण व स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक है। 
विज्ञापन


शाइनिंग स्टार लेडीज क्लब ने मनाई तीज
मेरठ। शाइनिंग स्टार महिला क्लब की सदस्याओं ने हरियाली तीजोत्सव मनाया। सोमवार को आयोजन सुपरटेक ग्रीन विलेज में हुआ। शुभारंभ शालू गुप्ता ने किया। सदस्याएं हरे रंग के परिधान में सजकर पहुंची। सदस्याओं ने झूला झूला। सोलह सिंगार किया और सावन के गीत गाए। चंचल, शिखा ने गेम्स खिलाए। अनु व संगीता ने डांस किया। अदिति व सुरभि ने उपहार बांटे। दलजीत कौर, आंचल ने रैंप वॉक किया। पुष्पा, सोनम ने तंबोला कराया। अंजलि ने तीज के बारे में बताया। अंत में इनाम बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रीति राठी बनी तीज क्वीन
मेरठ। प्रताप विहार में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सोलह श्रंगार किया और सावन के गीत गाए। प्रीति राठी को मिस तीज चुना गया। मिस ज्वैलरी ेपूनम छाबड़ा को चुना गया। इस दौरान अदिति शर्मा, स्वाति, महक, सुनीता, इंद्रा, ललिता, नीलम प्रतिभा आदि महिलाओं ने भाग लिया। 

मंगलपांडे नगर में मनाई तीज
मेरठ। मंगल पांडे नगर में संस्कार पार्क में महिलाओं ने रेड थीम पर हरियाली तीज मनाई। सुदेश सोम, सारंधा पुंडीर, प्राची सिंह, अंजलि सिंह, विष्णु, सीमा चौहान, सविता सिंह, चेतना सोम, प्रियंका सोम, अंजू, सुनीता पुंडीर आदि ने भाग लिया।

महिलाओं ने बांटे उपहार, गाए गीत
पल्लवपुरम फेज एक स्थित गोल्डन मूवमेंटस रिसोर्ट में क्रिएटिव ग्रुप द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लहंगा एवं विभिन्न ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया। ग्रुप की अध्यक्षा अनुभूति चौहान एवं रिचा शर्मा ने कार्यक्रम में आई महिलाओं का स्वागत एवं सम्मान किया। रेनू, डिंपल, सुषमा, कृष्णा,अचला, अलका ने तीजों के गीत पर नृत्य किया और विभिन्न खेलों में उपहार जीते। संचालन सलोनी दुआ ने किया।वहीं एंटरटेंनमेंट ग्रुप द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम एटूजेड़ कालोनी में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ डॉ. सुशीला सिंह एवं ज्योत्सना गुर्जर, ममता मांगलिक व पारुल गर्ग ने संयुक्त रुप से किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में विनर संगीता बालियान तथा रनर अनु मित्तल व मनु शर्मा रही। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। जिसमें चारु, अरुणा यादव, पिंकी सिंह, कल्पना, जिया, रीना, विनिता, लक्ष्मी, डॉ. मनोज्ञया, अनु मित्तल, वैशाली शर्मा ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपहार जीते। तंबोला और झूले का आनंद लेते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुषमा शर्मा, अरुणा शर्मा, कृष्णा गर्ग, रीना चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ग्रीन पार्क क्लब ने मनाया तीजोत्सव
मेरठ। शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में ग्रीन पार्क क्लब में तीज समारोह मनाया गया। सदस्याओं ने हरे रंग के परिधान पहने। सावन के गीत गाए। बबीता राणा, सरिता, ममता, विद्या शर्मा, सुधा, हनी, शालू व सरिता ने भाग लिया। सदस्याओं ने गेम्स खेलकर इनाम जीते। टैगोर पार्क में भी सदस्याओं ने हरियाली तीज मनाई।

शहीद मंगल पांडे कॉलेज में मनाया तीजोत्सव
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने तीजोत्सव मनाया। प्रिंसिपल डॉ. सध्या रानी सहित प्रवक्ताओं ने मिलकर पौधे लगाए। सभी ने मेंहदी भी रचाई।

आईएमए लेडीज क्लब ने मनाई तीज
मेरठ। आईएमए लेडिज विंग की सदस्याओं ने तीजोत्सव मनाया। सदस्याएं हरे रंग के परिधान में सजकर आईं। बालीवुड गीतों पर डांस किया। रैंपवॉक हुआ और गेम्स भी खेले। श्रृंगार व बांधनी थीम पर आयोजन पूरा हुआ। सचिव छवि जैन, डॉ. सरिता अंशु गुप्ता, कशिश, योगिता, राखी, सुमन, मोना, डॉ. विनोदा, सारिका, मनिका, उमा, अनुराधा, कशिश, रुचि, निशा, शर्मिला, मनीषा, प्रतिभा, शिखा, नीलिमा, शालिनी, नूतन, रेशू, रेणू व डॉ. मंजुला ने सहयोग दिया।



महिलाओं ने झूला झूला
गंगानगर। मवाना रोड रजपुरा स्थित विजयलोक कॉलोनी में सोमवार को हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्क में लगाए गए झूलों पर महिलाएं झूली। वहीं महिलाओं ने तंबोला, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी आदि गेम खेले। उसके बाद सभी ने स्वादिष्ट खाने का स्वाद लिया। गानों पर महिलाओं ने डांस किया। सिम्मी चिकारा, मधु गोयल, दीप्ति गोयल, रीना राठी, शालिनी भोला, सीमा गुप्ता, श्रुति जैन, कुंति तोमर, गीता गुप्ता, विनीता आर्य, प्रियंका अग्रवाल, अर्चना सेठी, निशा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed