फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rydm sound in aashram which attack kuriti in society

गुरुकुल में समाज में फैली कुरीतियों पर वार करने वाले भजन सुनाए

Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
rydm sound in aashram which attack kuriti in society
गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी के वार्षिकोत्सव में मंच पर आसीन सांसद डा. सत्यपाल सिंह, सांसद राजेंद्? - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द/मवाना। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्वानों ने बौद्धिक वचन भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मेरठ और बागपत के सांसद मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में मकर संक्रांति पर्व पर कार्यक्रम की शुरुआत अथर्ववेद परायण महायज्ञ से हुई। यज्ञ के बाद आश्रम में नवप्रवेशी ब्रह्मचारियों का उपनयन तथा वेदारंभ संस्कार किया गया। इसके बाद आश्रम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भजन उपदेशकों ने देश प्रेम और समाज में फैली कुरीतियों पर कुठरघात करते हुए भजन सुनाए। ब्रह्मचारियों ने संस्कृत में अंताक्षरी और नाटक पेश किए। ब्रहचारियों ने बल प्रर्दशन भी किया। आश्रम के ब्रह्मचारियों ने चार से आठ सूत तक के सरियों को आंख की पलक से मोड़ा तो कार्यक्रम में मौजूद लोग आश्चर्यचकित हो उठे। आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इसे मकर संक्रांति कहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में पश्चिमी सभ्यता ने पैर पसार लिए है। इसके चलते हम अपनी सभ्यता को भूलते जा रहे है। जो कि हमारे आने वाले भविष्य के लिए खतरनाक है। मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवई उपस्थित रहे। संचालन वाचस्पति, सोमदेव शतांशु ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आश्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मकर संक्रांति पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed