फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rusks in cafe at meerut

कैफे में दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे युवकों से कर्मचारियों ने की मारपीट, दो गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2019 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
rusks in cafe at meerut
rusks in cafe at meerut
मेरठ में गढ़ रोड स्थित डगआउट कैफे में बुधवार रात कैफे के ही कर्मचारियों ने गुंडागर्दी की। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे युवक को कर्मचारियों ने बेरहमी से पीटा। नौचंदी पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फूलबाग कॉलोनी निवासी राहुल अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने कैफे पर गए थे। राहुल का कैफे के कर्मचारियों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हुई। आरोप है कि कर्मचारियों ने राहुल व उनके दोस्तों को डंडों से पीटा। इसका कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो गया।
विज्ञापन

 

कैफे में मारपीट की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल राहुल का प्राथमिक उपचार कराया गया। राहुल की तहरीर पर कैफे मालिक सुमित चौधरी समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना है कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।

कैफे में भगदड़ मची
कैफे में बर्थडे मनाने आए युवकों से मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई। कई लोग वहां से भाग निकले। जमकर तोड़फोड़ हुई। करीब आधा घंटा तक अफरातफरी का माहौल रहा।


गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
कैफे में हुई गुंडागर्दी का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। राहुल और उनके दोस्तों को पहले लात-घूंसे और फिर डंडो से कैफे के कर्मचारी पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर पुलिस अधिकारियों ने कैफे मालिक के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed