फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rupal Choudhary participates in World Athletics Relay race in Bahamas for Olympic quota

मेरठ की बेटी पर टिकीं निगाहें: ओलंपिक का कोटा लेने फर्राटा भरेंगी रूपल चौधरी, बहामास में दिखाएंगी दमखम

Sat, 04 May 2024 09:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 May 2024 09:10 AM IST
सार

मेरठ की बेटी पर खेल प्रेमियों की निगाहें टिकीं हैं। शहर निवासी एथलीट रूपल चौधरी आज बहामास में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले दौड़ में हिस्सा लेंगी। परिजन उनकी कामयाबी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rupal Choudhary participates in World Athletics Relay race in Bahamas for Olympic quota
रूपल चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मेरठ के शाहपुर जैनपुर निवासी एथलीट रूपल चौधरी आज बहामास में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले दौड़ में हिस्सा लेंगी। ये ओलंपिक के लिए उनकी क्वालिफाइंग दौड़ होगी। अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वह पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर सकती हैं।

विज्ञापन


वह शाम 7 बजे 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले दौड़ में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौड़ में 40 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता दो दिन 4 और 5 मई को होगी। उन्होंने फोन पर बताया कि वह प्रतियोगिता के लिए तरह तैयार हैं। उम्मीद हैं कि वह ओलंपिक के लिए क्वालिफाई जरूर करेंगी।

विज्ञापन

2017 से लगातार जीत रहीं पदक
रूपल रोहटा रोड के शाहपुर जैनपुर गांव के किसान ओमवीर सिंह की बेटी हैं। पिता ने बताया कि रूपल को बचपन से ही दौड़ने का शौक था। वह हाईस्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करती रही हैं। 2017 में उन्होंने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। इसके बाद से लगातार नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है।

वह अब भुवनेश्वर से बीए कर रही हैं। रूपल की मां ममता गृहणी हैं। उनका एक बड़ा भाई परमजीत है, जो यूपी पुलिस में है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी को उनके ओलंपिक में क्वालिफाई करने की उम्मीद है।

ये हैं उपलब्धियां
जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में सिल्वर मेडल

जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
61 नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल

4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण पदक
81 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल

400 मीटर हर्डल में सिल्वर मेडल
36 जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में 400 मीटर में कांस्य पदक

तीसरी ओपन 400 मीटर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-18 में 400 मीटर में स्वर्ण पदक
35वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-16 में 400 मीटर में स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed