{"_id":"6ad6536a4f6e4ca978019f63","slug":"runaway-buffalo-cart-rams-into-sub-inspectors-car-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113783-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेकाबू भैंसा-बुग्गी ने दरोगा की कार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेकाबू भैंसा-बुग्गी ने दरोगा की कार को मारी टक्कर
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी भैंसा बोगी (फिरक) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। रामलीला देखकर लौट रहे एक ग्रामीण का भैंसा अचानक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू भैंसा-बुग्गी ने थाने के सामने खड़ी दरोगा की कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बुग्गी काफी दूर जाकर एक नाले में पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने बुग्गी चालक को हिरासत में लिया और नोटिस देकर छोड़ दिया।
गांव तिगरी निवासी युवक रात करीब 9:00 बजे भैंसा-फिरक के साथ रामलीला देखकर वापस आ रहा था। अचानक भैंसा बिगड़ गया और फिरक को लेकर बेकाबू होकर दौड़ पड़ा। उसने थाने के गेट के पास खड़ी दरोगा की कार में टक्कर मारी, जिससे गाड़ी की लाइटें टूट गईं। इस घटना से सड़क पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बेकाबू भैंसा-फिरक रास्ते में कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाता रहा।
काफी दूर तक भागने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास महामाई मंदिर के निकट बुग्गी नाले में गिरने से स्थिति नियंत्रित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुग्गी चालक अक्षय को हिरासत में ले लिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की।