फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rudra Pratap won a bronze medal at the National Tug-of-War Championship.

Meerut News: राष्ट्रीय रस्साकसी चैंपियनशिप में रुद्र प्रताप ने जीता कांस्य पदक

Sat, 04 Jul 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 04 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rudra Pratap won a bronze medal at the National Tug-of-War Championship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 26 से 29 जून तक आयोजित 39वीं जूनियर राष्ट्रीय रस्साकसी चैंपियनशिप में सरधना के खिलाड़ी रुद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया गया।

पाली निवासी वेद प्रकाश सिंह के पुत्र रुद्र प्रताप सिंह ने केके पब्लिक स्कूल सरधना से विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया, जिसमें रुद्र प्रताप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रुद्र प्रताप की उपलब्धि पर केके पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने रुद्र प्रताप और उनके दादा ब्रह्म सिंह को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने रुद्र प्रताप को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed