फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus on the death of a woman, beating senior doctors

महिला की मौत पर बवाल, सीनियर डॉक्टरों से मारपीट, चले लाठी डंडे

Wed, 23 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 23 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on the death of a woman, beating senior doctors
मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़, डॉक्टरों से मारपीट

मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर मंगलवार रात बवाल हो गया। डॉक्टरों-तीमारदारों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें तीन सीनियर डॉक्टर समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। तीमारदारों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। मुजफ्फरनगर के फुगाना थानाक्षेत्र के कुटावा गांव निवासी सुधीर कुमार की पत्नी किरण (32) को बुखार था। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सुधीर व उसके परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए लाए थे। डॉक्टरों ने महिला को स्वाइन फ्लू बताकर उसकी हालत नाजुक बताई और दिल्ली ले जाने की बात कही। जिस पर तीमारदारों ने ऐतराज जताया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया। आधी रात को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिस पर तीमारदारों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मेडिकल इमरजेंसी में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी पर ईएमओ डॉ. अजित चौधरी, ईएमओ डॉ. नितिन कुमार यादव व डॉ. सचिन कुमार समेत अन्य डॉक्टर वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि तीमारदारों ने डॉक्टरों से मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले गए। जिसमें तीनों डॉक्टर और महिला का पति समेत आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

तीमारदार जिला अस्पताल में भर्ती

Ruckus on the death of a woman, beating senior doctors
महिला की मौत के बाद पहुंचे परिजन

सुधीर, बबलू समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि डॉ. अजित चौधरी, डॉ. नितिन यादव और डॉ. सचिन को मेडिकल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। तीमारदारों का आरोप है कि महिला की हालत खराब थी, कई बार डॉक्टरों से कहा। लेकिन कोई नहीं आया। जिसके चलते महिला ने दम तोड़ा है।
कई थानों की पुलिस पहुंची 
मेडिकल में मारपीट, तोड़फोड़ की सूचना पर मेडिकल, नौचंदी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। मेडिकल में अराजकता का माहौल था। महिला के शव को पोस्टमार्टम तक नहीं पहुंचाया गया। पुलिस ने एक महिला तीमारदार प्रीति, दीपक, किरणपाल समेत पांच को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष मेडिकल मो. असलम का कहना है कि डॉक्टरों ने मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी है। दोनों तरफ से मारपीट हुई, दोनों पक्ष ही घायल हुए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की तरफ से तहरीर आई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed