फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in Nangla Sekhu village at meerut over remarks on PFI uncle-nephew injured by knife

Meerut: पीएफआई पर टिप्पणी को लेकर आधी रात को नगला शेखू गांव में बवाल, चाचा-भतीजे चाकू लगने से घायल

Wed, 05 Oct 2022 12:49 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

पीएफआई के सदस्यों द्वारा हमला की जानकारी लगते इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषि पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल में पहुंचे। घायल चाचा-भतीजे के बयान दर्ज किए और एसपी सिटी को रिपोर्ट सौंप दी।

विज्ञापन
Ruckus in Nangla Sekhu village at meerut over remarks on PFI uncle-nephew injured by knife
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंचोली थानाक्षेत्र के नगला शेखू गांव में मंगलवार देर रात पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) पर टिप्पणी करने को लेकर बवाल हो गया। दुबई से आए गांव के हैविंग खान और उसके परिवार के लोगों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया हैं। चाकू से वार कर चाचा-भतीजे को घायल कर दिया। गांव में सांप्रदायिक माहौल बना तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हैविंग खान और उसके परिवार के लोगों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। 

विज्ञापन


मामला इंचोली थानाक्षेत्र के नगला शेखू गांव का है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी हैविंग खान पीएफआई से जुड़ा है। 

हैविंग खान का दुबई में आना जाना है। मंगलवार रात अनुसूचित जाति के कुलदीप ने पीएफआई पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने को लेकर टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर हैविंग खान और उसके परिवार के लोगों ने कुलदीप पर हमला कर दिया। हमले की जानकारी लगते ही कुलदीप का भतीजा पवन भी वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि हैविंग खान और उसके परिवार ने चाचा-भतीजे पर चाकू से वार कर दिया। चाचा-भतीजे के घायल होने के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट और पथराव होने पर इंचोली थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घायल चाचा भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफआई के सदस्यों द्वारा हमला की जानकारी लगते इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषि पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल में पहुंचे। घायल चाचा-भतीजे के बयान दर्ज किए और एसपी सिटी को रिपोर्ट सौंप दी। नंगला सेफू गांव में पीएफआई के सदस्य द्वारा हमले की जानकारी लगते विश्व हिंदू परिषद के नागेंद्र तोमर भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में पहुंचे। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed