फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ruckus in auction in fish pond

मत्स्य पालन तालाब की निलामी को लेकर हंगामा

Sun, 29 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
ruckus in auction in fish pond
मत्स्य पालन तालाब की निलामी को लेकर हंगामा
विज्ञापन

मवाना। मवाना तहसील क्षेत्र में शनिवार को अधिकारियों ने 32 गांवों में से 23 गांव के मत्स्य पालन तालाबों की नीलामी के तहत ठेके छोड़े। इस दौरान बोली दाताओं ने हंगामा किया। चर्चा है कि हंगामेे के दौरान ग्राम राफन, सिखेड़ा स्थित तालाबों का ठेका राजनैतिक दबाव के चलते निरस्त कर दिया गया।

मवाना एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार को तहसीलदार अजय उपाध्याय की देखरेख में तहसील क्षेत्र अंतर्गत 32 गांवों में स्थित मत्स्य पालन तालाब की नीलामी प्रक्रिया की गई। जिसमें 23 गांव के बोली दाताओं के नाम मत्स्य पालन तालाब का ठेका छोड़ा गया। आपत्ति दर्ज होने एवं पात्रता न मिलने के चलते ठेका निरस्त कर दिया गया। इस दौरान राफन व सिखेड़ा का ठेका न छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। राफन स्थित तालाब का ठेका न छोड़ने पर तहसीलदार अजय उपाध्याय ने बताया कि पिछले साल का पट्टा जून माह में किसी कारणवश निरस्त किया गया था। जिसमें लाभार्थियों ने एडीएम ई को शिकायत करने पर नीलामी के दौरान आपत्ति दर्ज की। ग्राम राफन निवासी बोली दाता राकेश ने डीएम को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार ने बताया कि एडीएम को रिपोर्ट भेजकर दोबारा से नीलामी की प्रक्रिया होगी। इस मौके पर सिखेड़ा के हरवीर सिंह, तेजपाल सिंह, जितेंद्र नागर, सुखपाल सिंह, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed