बिजनौर: मौत पर हंगामा जारी, 50 लाख और एक सरकारी नौकरी का मांग पर अड़े परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार को अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। उनकी मांग है कि परिजनों को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। वहीं इस दौरान मृतक की पत्नी कई बार बेहोश भी हुई। महिला के बेहोश होने के बाद हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया।
ये था मामला
बिजनौर में शुक्रवार को देहरादून-नैनीताल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक शख्स की मौत पर बवाल हो गया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों के डंडा मारने से व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद उत्तेजित परिजनों और भीड़ ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की थी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को लाठियां बरसाकर खदेड़ दिया था।
वहीं परिजन शव नहीं उठने दे रहे थे, बाद में पुलिस जबरन शव को गाड़ी में डालकर बिजनौर ले आई थी। घटना को लेकर तनातनी का माहौल बना हुआ है। बाद में पुलिस शव को मोर्चरी भिजवाने लगी तो जिला अस्पताल में भी हंगामा हो गया और परिजन पुलिस से भिड़ गए थे।
कोतवाली देहात पुलिस शुक्रवार दोपहर मिलेनियम पब्लिक स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। करीब साढ़े तीन बजे गांव लालपुर निवासी बिजेंद्र (42) बाइक से सामान खरीदने आ रहा था। पुलिसकर्मियों ने बिजेंद्र को बाइक रोकने का इशारा किया तो उसने बाइक नहीं रोकी। आगे खड़े दो पुलिसकर्मियों ने उसे डंडा मार दिया। बिजेंद्र वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। पुलिस उसे गाड़ी में डालकर थाने ले आई। बिजेंद्र की थाने में मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से भिड़ गए। थाने के अंदर रखकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
कुर्सी व अन्य सामान तोड़ डाला। पुलिस के साथ उनकी हाथापाई व मारपीट हुई। आधा घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों समेत गांव वालों, आसपास के दुकानदारों व राहगीरों पर जमकर लाठियां भांजी और सभी को खदेड़ दिया था। इसके चलते आसपास का बाजार बंद हो गया था। वहीं पुलिस की लाठियों से कई लोग घायल हुए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/