{"_id":"5e0cc9438ebc3e87fc6b90b6","slug":"ruckus-after-the-dead-animal-was-trow-near-the-religious-site-at-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल के बाहर मृत पशु डालने पर हंगामा, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल के बाहर मृत पशु डालने पर हंगामा, लोगों में आक्रोश
Wed, 01 Jan 2020 10:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के धामपुर में बुधवार शाम स्योहारा चुंगी के पास एक धार्मिक स्थल के बाहर मृत पशु डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इससे एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने मुरादाबाद मार्ग पर शीला टाकीज के पास सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवशरण गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजकुमार रस्तोगी, रवि चौधरी, विवेकराज सोनी, होशराम सैनी, विजय जैन आदि ने घटना पर रोष जताया और इसके खुलासे की मांग की। हंगामे और जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ महावीर सिंह राजावत और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने भीड़ को समझा बुझाकर कर जाम खुलवाया और माहौल शांत किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृत पशु अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृत पशु को कब और किसने डाला इसका पता नहीं चल पाया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और जांच करा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/