{"_id":"6315582ff2254324af4ec00b","slug":"ruby-asif-said-fundamentalists-want-to-kill-me-are-getting-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : रूबी आसिफ ने कहा- कट्टरपंथी मुझे मारना चाहते हैं, मिल रही हैं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : रूबी आसिफ ने कहा- कट्टरपंथी मुझे मारना चाहते हैं, मिल रही हैं धमकियां
Mon, 05 Sep 2022 07:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:30 AM IST
सार
भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने कहा कि मैं पूजा शुरू से कर रही हूं। सभी त्योहार मनाती हूं। इससे पहले भी फतवे जारी हो चुके हैं। कट्टरपंथी उन्हें जान से मारना चाहते हैं। वे धमकियां दे रहे हैं। लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
रूबी आसिफ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद भाजपा नेता रूबी आसिफ खान इस्लामिक धर्मगुरुओं व मौलानाओं के निशाने पर हैं। अब रूबी ने कहा है कि कट्टरपंथी उन्हे जान से मारना चाहते हैं। वे धमकियां दे रहे हैं। लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन करूंगी। मेरे पति मेरे साथ हैं। रूबी ने कहा कि जब राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी मैंने तब भी अपने घर में पूजा की थी। इसके बाद मेरे खिलाफ फतवा जारी किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले देवबंद के फतवा मोबाइल सर्विस के चेयरमैन मौलाना अरशद फारूकी ने वीडियो जारी करके कहा था कि अगर कोई इस्लाम के खिलाफ काम करता है तो उसके खिलाफ भी वही हुक्म जारी किया जाएगा, जो मजहब के खिलाफ बोलने वालों का होता है। मौलाना के बयान पर रूबी खान ने कहा, मौलाना जेहादी और उग्रवादी हैं।
विज्ञापन
देवबंद के फतवा मोबाइल सर्विस के चेयरमैन मौलामौलाना अरशद फारूकी द्वारा वीडियो बयान जारी करने के बाद धार्मिक के साथ सियासी बहसबाजी शुरू हो गई। एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि मुसलमान के घर में जन्म लेने या मुसलमान मां-बाप की होने से व्यक्ति मुसलमान नहीं होता है। शख्स अपने ईमान से मुसलमान होता है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश उपाध्यक्ष एम जमाल खान ने कहा था कि रूबी आसिफ खान भाजपा नेता हैं, जो मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित करती हैं। वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती हैं।
इसके बाद रूबी ने जवाब के तौर पर कहा कि इस तरह की बातें करने वाले जेहादी मानसिकता के व्यक्ति हैं। मैं पूजा शुरू से कर रही हूं। सभी त्योहार मनाती हूं। इससे पहले भी फतवे जारी हो चुके हैं। देश में एकता के लिए काम कर रही हूं। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।