फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RTO is not able to recover 58.35 crore goods tax, vehicles will be seized

Meerut News: ड़ माल कर, वाहन करेंगे सीज

Sun, 11 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
RTO is not able to recover 58.35 crore goods tax, vehicles will be seized
आरटीओ नहीं वसूल पा रहा 58.35 करोड़ माल कर, वाहन करेंगे सीज
विज्ञापन

मेरठ। आरटीओ 20 हजार से ज्यादा व्यावसायिक वाहनों से 58.35 करोड़ रुपये माल कर वसूल नहीं पा रहा है। इसके चलते बकायेदारों को नोटिस थमाकर वाहन सीज करने की चेतावनी दी जा रही है।
आरटीओ के रिकार्ड के अनुसार, जनपद के 20551 व्यावसायिक वाहनों पर बकाया माल कर वसूली के लिए ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम शुरू की गई। मगर सिर्फ 563 वाहन स्वामियों ने ही 1.66 करोड़ रुपये माल कर जमा कराया। इस वजह से आरटीओ अफसरों ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। इसके चलते बकायेदार वाहन स्वामियों को नोटिस थमाकर वाहनों को सीज करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन राजकुमार ने बताया कि बकायेदार वाहन स्वामियों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। जल्द ही अभियान चलाकर इनके वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

142 स्कूली बसों की नहीं हुई फिटनेस, होंगी सीज
आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि 142 स्कूल बसों की कई बार नोटिस देने पर भी फिटनेस नहीं कराई गई है। इन बसों के स्वामियों को भी नोटिस थमा दिया है। टीमों को निर्देश दिए हैं कि बिना फिटनेस की स्कूल बस चलती मिले तो तुरंत सीज कर दें।
ओवरलोड 457 वाहनों से वसूले 1.27 करोड़
आरटीओ का ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। एक माह में दो टीमों ने 457 वाहनों को पकड़कर 1.27 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed