फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS chief Mohan Bhagwat discusses how to save the country from terrorism

देश को आतंकवाद से कैसे बचाएं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया मंथन

Mon, 11 Feb 2019 08:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 11 Feb 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat discusses how to save the country from terrorism
Mohan Bhagwat
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को जानी क्षेत्र में स्थित गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी का भ्रमण किया। भागवत ने आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती के साथ देश और हिंदू समाज में फैली कुरीतियां कैसे दूर हों, देश में राष्ट्रवाद की भावना कैसे मजबूत हो, भारत को आतंकवाद से कैसे बचाया जाए, इस पर मंथन किया। 
विज्ञापन


शिविर के समापन के बाद भागवत गुरुकुल प्रभात आश्रम पहुंचे। करीब सवा घंटे के प्रवास के दौरान भागवत ने आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती के साथ साधना कक्ष में आधा घंटे बातचीत की। आश्रम सूत्रों के अनुसार, देश के वर्तमान मुद्दों और हिंदुत्व के विचार को आधुनिकता के साथ आगे कैसे ले जाएं, समृद्ध और शक्तिमान भारत का कैसे निर्माण हो, राष्ट्रवाद की भावना देश के हर नागरिक में कैसे मजबूत हो, ताकि आतंकवाद से देश को बचाया जाये और देश तरक्की की राह पर बढे़, इन विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


ब्रह्मचारियों ने किया वैदिक रीति से स्वागत
मोहन भागवत का मुख्य द्वार पर आश्रम के ब्रह्मचारियों ने वैदिक रीति के साथ शंख बजाकर तिलक लगाकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भागवत ने आश्रम के ब्रह्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। ब्रह्मचारियों ने भागवत को गाय का दूध पिलाया। उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने आश्रम में तैयार विशेष आयुर्वेदिक चीजों से निर्मित चाय पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
अजय गुप्ता, वाचस्पति मिश्र, भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई, वचन सिंह मुनि, योगेश, अशोक सुधाकर, बलराज डूंगर, राजेश सेठी, योगेंद्र राणा, डा. राजकुमार गुप्ता, चंद्रवीर राणा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed