फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS chief Mohan Bhagwat arrives in Shamli for four days to attend camp

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे शामली, चार दिन तक शिविर में करेंगे शिरकत

Wed, 05 Jun 2019 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jun 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat arrives in Shamli for four days to attend camp
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन राव भागवत बुधवार दोपहर पश्चिमी यूपी के शामली जिले में पहुंचे। यहां चल रहे चार दिवसीय शिविर में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार से चार दिन तक शामली में प्रवास करेंगे। संघ प्रमुख सिल्वर बेल्स स्कूल में 26 मई से चल रहे संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के स्वयंसेवकों के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


संघ शिक्षा वर्ग के कार्यवाह शिवकुमार त्यागी ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार दोपहर को प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे। वे शिक्षार्थियों के शारीरिक कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे और उनसे  वार्ता करेंगे। बौद्धिक भाषण सत्र और प्रशिक्षणार्थियों से उनका संवाद भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वे कार्यकर्ताओं ओर जनसामान्य से नहीं मिलेंगे। प्रशिक्षण स्थल पर ही उनके रुकने की व्यवस्था की गई है। उनके साथ जेड प्लस सुरक्षा भी रहेगी।

डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने भी बुधवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंचकर उनके ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। स्कूल परिसर को चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। संघ प्रमुख आठ जून को यहां से रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed