फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion will be from October 25 to 29 in Meerut

अलर्ट! संभलकर निकलें... आज से 29 अक्तूबर तक रहेगा रूट डायवर्जन, ये है प्लान

Fri, 25 Oct 2019 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be from October 25 to 29 in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के लिए शहर में रूट डायवर्जन कर दिया है। यह 25 से 29 अक्तूबर तक लागू होगा। इस रूट प्लान के हिसाब से चलेंगे तो आप परेशानी से बच सकते हैं। दिल्ली से देहरादून आने-जाने वाले बड़े वाहनों का भी रूट बदला गया है। शहर में वनवे व्यवस्था लागू की गई है। मुख्य बाजारों में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि बेगमपुल चौराहे से आकाश गंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेला लगता है, इस कारण बेगमपुल से खूनी पुल जीआईसी के बीच सभी प्रकार के वाहन 24 घंटे नहीं चलेंगे। आबूलेन पर चार पहिया वाहनों का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन


यहां नहीं चलेंगे वाहन
कोऑपरेटिव चौराहा, खैरनगर मार्केट, खैरनगर चौराहा, घंटाघर से वैली बाजार की तरफ।
ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, शिव चौक पत्थरवालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार और सराफा बाजार की तरफ।
शहर कोतवाली से सराफा बाजार की तरफ चार पहिया वाहन।
बेगमपुल से खूनी पुल जीआईसी के बीच सभी वाहन 24 घंटे प्रतिबंधित।
बेगमपुल चौराहा, कांच का पुल, शिवमूर्ति चौक, वेस्ट एंड रोड, शहीद योगेंद्र हाट पुल से आबूलेन की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

रूट नंबर :1
मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसें जीरो माइल चौराहा से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से मुड़कर एसडी सदर स्कूल, थाना सदर होते हुए भैसाली डिपो पर आएंगी।

रूट नंबर : 2
मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसें औघड़नाथ मंदिर से आगे मूकबधिर स्कूल रोड से मुड़कर एमपीजीएस के पीछे होकर जीटीबी, जली कोठी चौराहा होकर भैसाली डिपो पर आ सकती हैं।

सोहराब गेट से भैसाली डिपो
सोहराब गेट बस स्टैंड से भैसाली डिपो पर जाने वाली बसें गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे की तरफ मुड़ जाएंगी। सूरजकुंड पुलिया, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा, बाउंड्री रोड, जीरो माइल चौराहा, रजबन बाजार, नैन्सी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, जली कोठी होकर भैसाली डिपो पर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए रात में यह रहेगा रूट

- मुजफ्फरनगर-रुड़की से गढ़-मुरादाबाद और हापुड़ जाने वाले भारी वाहन मेरठ में जीरो माइल चौराहा से कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, जेल चुंगी से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गढ़-मुरादाबाद से शामली व बागपत जाने वाले वाहन एल ब्लॉक चौराहा शास्त्रीनगर से बिजली बंबा बाईपास होते हुए जा सकेंगे।
- एल ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डे की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन तेजगढ़ी, विश्वविद्यालय रोड से जेल चुंगी होकर निकलेंगे।
- बागपत से गढ़-मुरादाबाद व हापुड़ जाने वाले वाहन फुटबाल चौक, शॉप्रिक्स मॉल तिराहे से मुड़कर बिजली बंबा बाईपास होकर जाएंगे।
- कमिश्नर आवास चौराहा, एलआईसी पेट्रोल पंप और जेल चुंगी चौराहा से शहरी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सिटी बसों का रूट
मेडिकल कॉलेज से सिटी रेलवे स्टेशन के लिए चलने वाली जेएनएनयूआरएम की बसें गांधी आश्रम चौराहा, हंस चौराहा, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा, बाउंड्री रोड, औघड़नाथ मंदिर होकर पहुंचेंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed