फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   route diversion se yaatrio par badi kiraai ki maar

रूट डायवर्जन से यात्रियों पर बढ़ी किराये की मार  

Fri, 03 Aug 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
route diversion se yaatrio par badi kiraai ki maar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा के चलते बृहस्पतिवार को भैसाली बस अड्डा अस्थायी रूप से सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया गया। रूट डायवर्जन होने से न केवल यात्रियों के गंतव्य की दूरी बढ़ गई बल्कि जेब पर बढ़े किराये का भार भी बढ़ गया। डायवर्जन के कारण रेलवे की तरफ मुड़े यात्रियों को ट्रेनों में चल रही भीड़ और देरी से यहां भी राहत नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भारी बसों का संचालन बंद हो गया है। ऐसे में हर हाल की तरह भैसाली बस अड्डे को सोहराबगेट शिफ्ट कर दिया गया है। सुबह से लेकर दोपहर तक भैसाली डिपो से संचालित होने वाले मेरठ व भैसाली डिपो की सभी बसें सोहराबगेट पहुंच गई। बाहरी राज्यों में आई बसें जानकारी के अभाव में भैसाली बस अड्डे पहुंची तो इन्हें भी पुलिस ने सोहराबगेट भेज दिया। बस अड्डा शिफ्ट होने के चलते दिल्ली, गाजियाबाद, नोेएडा, मोहननगर, कौशांबी आदि जाने वाले यात्रियों को वाया किठौर-हापुड़ भेजा गया। इससे यात्रियों को निर्धारित रूट की अपेक्षा 20 से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। निर्धारित किराये से 20 से 50 फीसदी तक अधिक किराया भी अदा करना पड़ा। 
विज्ञापन


मेरठ-पौढ़ी मार्ग से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार की बसों का संचालन 
हाइवे बंद होने से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश आदि जाने वाली बसों का संचालन मेरठ-पौढ़ी मार्ग से शुरू हो गया। मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों को वाया मीरापुर और हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जाने वाली बसों को वाया बिजनौर संचालित किया जा रहा है। इस रूट की दूरी भी बढ़ने से यात्रियों की जेब पर बढ़े किराये का बोझ पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भैसाली अड्डे पर दोपहर तक पहुंचती रहीं बसें
जानकारी के अभाव और पुलिस की लापरवाही के चलते बाहर गई रोडवेज बसें भैसाली बस अड्डे पर जाने के लिए शहर के अंदर घुसती रहीं। इससे बिजली बंबा बाईपास से लेकर मेट्रो प्लाजा, ईदगाह आदि के सामने कई बार जाम लगा। कांवड़ व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने भारी वाहनों को शहर के अंदर जाने से रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed