फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion in Meerut from today, will be applicable till November seven, vehicles will be banned in markets

संभलकर निकलें : मेरठ में आज से रूट डायवर्जन, सात नवंबर तक रहेगा लागू, बाजारों में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन 

Mon, 01 Nov 2021 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 PM IST
सार

मेरठ में आज सुबह सात बजे से पूरे शहर में सात नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन सुबह सात बजे से रात दो बजे तक लागू रहेेगा। किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Route diversion in Meerut from today, will be applicable till November seven, vehicles will be banned in markets
Meerut traffic - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में आज सुबह सात बजे से पूरे शहर में सात नवंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। आबूलेन और बेगमपुल से राजकीय इंटर कॉलेज तक कोई वाहन नहीं जाएगा। शहर के भीतर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर-बिजनौर से ऐसे आएंगी बसें 
मुजफ्फरनगर हरिद्वार और बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जीरोमाइल चौराहे से रजबन बाजार, औघड़नाथ मंदिर, एसडी सदर स्कल के सामने से सदर बाजार थाने से होते हुए भैंसाली बस अड्डे पर आएंगी। एमपीजीएस स्कूल के पीछे होकर गुरु तेग बहादुर स्कूल से दांए मुड़कर जली कोठी चौराह से भी भैंसाली बस अड्डे आ सकती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली गाजियाबाद से ऐसे आएंगी बसें 
दिल्ली-गाजियाबाद से भैंसाली बस अड्डा आने आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 से रोहटा फ्लाईओवर  के नीचे से दाहिने मुड़कर, औघड़नाथ मंदिर रोड, मूक बधिर स्कूल रोड पर बाएं मुड़कर एमपीजीएस स्कूल के पीछे से  गुरु तेगहादुर स्कूल के सामने से जली कोठी होते हुए आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहराब गेट और भैसाली अड्डे से ऐसे जाएंगी बसें
सोहराब गेट बस अड्डे से रोडवेज की बसे, जिन्हें भैंसाली बस अड्डा जाना है, वे गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे की ओर डायवर्ट की जाएंगी। सूरजकुंड पुलिया से होकर सर्किट हाउस से साकेत चौराहा, बाउंड्री रोड, जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, वेस्ट एंड रोड होते हुए आएंगी। 

कार्रवाई की जाएगी 
ट्रैफिक डायवर्जन सुबह सात बजे से रात दो बजे तक लागू रहेेगा। किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी। जाम न लगे इसको लेकर सभी जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

यह रहेगी व्यवस्था 
-बेगमपुल चौराहे से आकाश गंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेला व लाइटिंग  व्यवस्था होने के चलतने राजकीय इंटर कॉलेज के बीच सभी प्रकार के भारी वाहन रोडवेज बस, ट्रक 24 घंटे बंद रहेंगे।
-कचहरी पुल से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल की तरफ सभी चार पहिया वाहन बंद रहेंगे। 
-खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट व वैली बाजार चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित।  
-घंटाघर से वैली बाजार चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित। 
-ब्रह्मपुरी चौराहा-प्याऊ चौराहा, पत्थरवालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार व सराफा मार्केट की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित। 
-शहर कोतवाली की तरफ से सराफा मार्केट की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 22 मरीज मिले, कोरोना से बचाव के लिए आज से रात में भी करा सकेंगे टीकाकरण
 
भारी वाहनों के लिए रात्रि में रूट डायवर्जन
-मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें गढ़, 
-मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाना है, ऐसे वाहन जीरोमाइल चौराहे से 
-कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से अपने स्थान को जा सकेंगे।
-गढ़, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत की ओर से जाना है, वे तेजगढ़ी चौराहे से जेल चुंगी, कमिश्नर आवास व जीरो माइल होकर मुजफ्फरनगर शामली की ओर जा सकेंगे। 
-बागपत की ओर जाने के लिए एल. ब्लाक से बिजली बंबा बाईपास होकर जा सकेंगे।
-ए ब्लॉक तिराहे से हापुड़ अड्डे की तरफ सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन तेजगढ़ी, यूनिवर्सिटी , जेल चुंगी मांर्ग से होकर जाएंगे। 
-बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाना है, वे फुटबॉल चौक से शॉप्रक्सि माल तिराहा की ओर से बिजली बंबा बाईपास होते अपने स्थान को जाएंगे।
-कमिश्नर आवास चौराहा, एलआईसी  पेट्रोल पंप व जेल चुंगी चौराहे से शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों  का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed