फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion for many days near Atul Maheshwari Overhead Bridge in Meerut

मेरठ में डायवर्जन: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के पास होगा रूट डायवर्ट, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Sat, 11 May 2024 12:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2024 12:07 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के पास आज यानी शनिवार से अगले कुछ दिन तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Route diversion for many days near Atul Maheshwari Overhead Bridge in Meerut
मेरठ में रहेगा रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी के मद्देनजर अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के पास आज यानी शनिवार से आगामी कुछ दिन तक दिल्ली-मेरठ रोड की दोनों साइड पर सड़क का कुछ हिस्सा वाहनों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यहां निर्माण कार्य के लिए सड़क का कुछ हिस्सा प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत के हिसाब से वाहनों का संचालन जारी रहेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में एनसीआरटीसी की कार्यदायी कंपनी की ओर से स्थानीय पुलिस और प्रशासन से अनुमति ली गई है। डायवर्जन पिलर संख्या 1354 से 1357 के बीच में कार्य किया जा रहा है। यह डायवर्जन जरूरत के मुताबिक समय-समय पर लागू होगा। आम लोगों की सहूलियत के लिए टीमें रात में अधिक काम कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड का खौफनाक सच: आरोपियों ने बताई कत्ल की असली वजह, बोले- ये बात मान लेते तो नहीं करते हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन के दौरान सभी कार्य बैरिकेडिंग जोन में होंगे। निर्माण स्थलों के पास यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त मार्शल लगाए जाएंगे। निर्माण स्थल के पास उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: 1857 की क्रांति के नायकों को किया नमन, 'अमर उजाला जगा रहा हर दिल में राष्ट्र प्रेम की भावना'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed