{"_id":"5e260f328ebc3e4b017f8200","slug":"roll-number-is-8-digit-orm-sheet-have-7-block-meerut-news-mrt464905423","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE : 08 अंकों का रोलनंबर, 07 खानों की ओएमआर शीट में भरना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE : 08 अंकों का रोलनंबर, 07 खानों की ओएमआर शीट में भरना होगा
विज्ञापन
08 अंकों का रोल नंबर, 07 खानों की ओएमआर में भरना होगा
शालू अग्रवाल
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार छात्रों को रोल नंबर भरने में खासी परेशानी आएगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा में छात्रों की एंट्री कराने के लिए 7 खानों की ओएमआर शीट प्रिंट कराई, जबकि छात्रों को 8 अंक का रोल नंबर आबंटित किया है। 8 अंकों के रोलनंबर को 7 खानों वाली ओएमआर शीट में भरना होगा। इसके लिए छात्रों को ओएमआर शीट पर अलग से एक बक्सा बनाकर रोल नंबर भरना होगा। चूंकि ओएमआर प्रिंट हो चुकी हैं और रोल नंबर भी जारी हो चुके हैं इसलिए बोर्ड द्वारा इसमें तब्दीली नहीं हो सकती। बोर्ड ने इसका हल निकालते हुए कहा है कि छात्र स्वयं ओएमआर में एक खाना बनाए और पूरा रोलनंबर भरें। इसके लिए बोर्ड द्वारा प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। सोमवार को मेरठ केएल इंटरनेशनल स्कूल में भी इसकी ट्रेनिंग हुई।
एक दिन में 30 कॉपियों का मूल्यांकन
वक्ताओं ने बोर्ड परीक्षा के साथ मूल्यांकन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक दिन में 25 से 30 कॉपियां जांची जाएं। मूल्यांकन के साथ अंकों को उसी दिन अपलोड भी करें। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा में स्कूलों से शिक्षकों को रिलीव किया जाए। कॉपियों का मूल्यांकन सीबीएसई की मूल्यांकन नीति के अलावा अपनी बौद्धिक क्षमता से करें। मूल्यांकन क ी वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए अंक दें ताकि छात्र का नुकसान न हो। बेवजह अंक न काटें। एक हेड एग्जामिनर के अंडर में चार एगजामिनर रहेंगे। अलग-अलग कोऑर्डिनेटर होंगे।
परीक्षा खत्म होने तक प्रिंसिपल नहीं छोड़ें जिला
प्रिंसिपलों को कहा कि जब तक परीक्षा और मूल्यांकन पूरा न हो तब तक वे जिला नहीं छोड़ेंगे। कोई इवेलुएटर अगर मूल्यांकन के दौरान छुट्टी चाहता है तो प्राचार्य या स्कूल प्रबंधक नहीं बल्कि हेड एग्जामिनर से ही अवकाश की अनुमति लेनी होगी। मूल्यांकन कार्य हर हाल में 10 से 12 दिन में पूरा करना होगा ताकि समय पर रिजल्ट जारी हो सके।
विज्ञापन
पेपर रीडिंग क ो मिलेंगे अतिरिक्त 15 मिनट
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को 10 बजे पहुंचना होगा। 10 बजे अंतिम एंट्री होगी और गेट बंद हो जाएगा। 10.15 बजे पेपर ब्ंाटेगा। 15 मिनट का वक्त छात्र को पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त दिया जाएगा। उत्तर लिखने की शुरुआत छात्रों को 10.30 बजे से करने होगी। पेपर काल कुल सवा तीन घंटे का होगा।
दिव्यांग छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
दिव्यांग छात्रों के लिए बोर्ड ने इस बार परीक्षा के समय में वृद्धि की है। दो घ्ंाटे के पेपर में 10 मिनट, ढाई घंटे के पेपर में 20 मिनट व तीन घंटे के पेपर में 30 मिनट अतिरिक्त वक्त दिव्यांग छात्रों को दिया जाएगा। बोर्ड का सख्त आदेश है कि दिव्यांग व पीड़ित छात्रों क ो पेपर जल्दी करने का दवाब या डर दिखाकर तनाव न दिया जाए। ऐसे छात्रों के साथ मित्रवत व्यवहार कर उनकी सहायता करें।
प्रवेश पत्र हुए अपलोड, स्कूल करें डाउनलोड
सीबीएसई की बेवसाइट पर सभी छात्रों के प्रवेशपत्र आ चुके हैं। अब स्कूल अपनी आईडी से छात्रों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रविवार की शाम ही बोर्ड ने प्रवेशपत्र साइट पर अपलोड कर दिए थे।