फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robbery in jweller's house by Lisadi gate gang

लिसाड़ी गेट के बदमाशों ने सराफ के घर डाला था डाका, चार गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
robbery in jweller's house by Lisadi gate gang
लिसाड़ी गेट के बदमाशों ने सराफ के घर डाला था डाका, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में सराफ के घर में डकैती डालने वाले बदमाश लिसाड़ी गेट के निकले हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड सहित दो बदमाश अभी फरार हैं। इनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। इसी गिरोह ने 15 दिन पहले सरधना में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
शास्त्री नगर में सराफ तेजपाल सिंह वर्मा के घर पर 26 दिसंबर 2020 को बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैतों को पुलिस ढूंढ नहीं पा रही थी। इसके चलते ही सराफ डिप्रेशन में चले गए थे। परिवार की महिलाओं और अन्य व्यापारियों ने रविवार को ही तेजगढ़ी मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया था। पुलिस पर अभद्रता के विरोध में भी थाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान पुलिस ने वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को एक सूचना पर लिसाड़ी गेट निवासी समीर और जावेद सहित चार आरोपी पकड़े गए। पुलिस का दावा है कि इन्होंने पूछताछ में शास्त्री नगर और 15 दिन पहले सरधना में हुई डकैती की घटना को कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर सराफ के घर से लूटा गए जेवरात और डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले रेकी की थी, फिर
बताया जा रहा है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड हरियाणा का एक बदमाश है जो फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने सराफ के घर की 15 दिन रेकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।

---
नहीं बरामद हुआ पूरा माल
- पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने सराफ के घर से डेढ़ लाख रुपए और करीब आठ लाख रुपए का जेवरात लूटा था। वहीं, सराफ का परिवार 10 लाख रुपये नगद, जेवरात सहित 40 लाख का सामान लूटने की बात कहता रहा है। पूरा माल अभी बरामद नहीं हुआ है। वहीं, सवाल उठ रहा है कि बदमाशों ने कितनी नकदी और जेवरात लूटे थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed