{"_id":"6a5137dda70622ff6304bc73","slug":"robbery-at-farmhouse-owner-held-hostage-and-looted-meerut-news-c-72-1-mct1010-155978-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फार्म हाउस पर डकैती, मालिक को बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फार्म हाउस पर डकैती, मालिक को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लड़पुरा पर छह बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लड़पुरा स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे छह नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने किसान रिछपाल सिंह को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की नकदी और कॉपर के तार लूट लिए। जिसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव खोंजापुर के किसान रिछपाल सिंह निवासी हैं। उनका फार्म हाउस पचपेड़ा किनानगर मार्ग पर स्थित है। शुक्रवार सुबह वह अपने फार्म हाउस पर सोए हुए थे। बदमाशों ने उनकी चारपाई को घेर लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रिछपाल की जेब से पांच हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद कमरे में रखे गल्ले से बीस हजार रुपये और लूट लिए। उन्होंने स्विमिंग पूल के जनरेटर के अल्टरनेटर से करीब 25 हजार रुपये का कॉपर भी निकाल लिया। लूटपाट के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शुक्रवार सुबह पीड़ित पक्ष ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद भावनपुर पुलिस ने घटना की जानकारी की। आसपास लगे सीसीटीवी से भी पड़ताल की। रिछपाल के बेटे वीरेंद्र ने भावनपुर थाने में छह नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बोली, डकैती नहीं चोरी है
पुलिस इस मामले को चोरी बता रही है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि यह चोरी का मामला लग रहा है। डकैती का मामला नहीं है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।