{"_id":"5dacb9fd8ebc3e939f408800","slug":"robbers-are-active-in-city-meerut-news-mrt4496306119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरों का राज, पुलिस गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चोरों का राज, पुलिस गायब
विज्ञापन
Robbers are active in city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अफसरों के गश्त बढ़ाने के तमाम दावों के बाद भी चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शास्त्रीनगर में चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारी नेताओं और भाजपाइयों ने नौचंदी थाना पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया।
घटना:1
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक निवासी दीपक रस्तोगी शनिवार रात परिवार के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर सेफ में रखे 60 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर, एलईडी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और हार्डडिस्क भी ले गए। रविवार सुबह व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा नेता अंकुर गोयल ने हंगामा किया। मकान मालिक ने करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी होने की तहरीर दी। व्यापारियों ने कहा कि शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट, मकबरा रोड पर दो माह में दस से ज्यादा चोरी हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने कहा कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
घटना 2
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन निवासी मो. इमरान शुक्रवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी में अमरोहा गए थे। इस बीच चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 17 हजार रुपये नगद और ज्वैलरी चोरी कर ली। रविवार को घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने करीब ढाई लाख का नुकसान बताकर लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
साकेत में युवती से मोबाइल लूटा:
साकेत निवासी अर्चना रविवार सुबह मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकलीं। गोल मार्केट के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने युवती से मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो लुटेरे विवि रोड की तरफ भाग निकले। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मोबाइल गुम होने की तहरीर ली।