फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robber bride absconded by giving intoxicating pills to in-laws in Meerut

UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...

Sat, 24 Jun 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jun 2023 09:17 AM IST
सार

मेरठ में नई नवेली दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया। इसके बाद रात में एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित जाहिद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और लुटेरी दुल्हन और उसके मायके वालों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Robber bride absconded by giving intoxicating pills to in-laws in Meerut
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना इलाके में ससुरालियों को नशीली गोली देकर लुटेरी दुल्हन एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन के मायके वालों के यहां पहुंचे तो पता चला कि वह भी किराये पर रहते थे और रात में ही मकान छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन


पीड़ित जाहिद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और लुटेरी दुल्हन और उसके मायके वालों पर कार्रवाई की मांग की। जाहिद ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता है। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। 
विज्ञापन


एक व्यक्ति कुछ दिन पहले उनके यहां पर रिश्ता लेकर आया। युवती दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से 15 जून उनका निकाह हो गया। निकाह वाली रात दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब पति ने उसके बारे में पूछा तो उसने बातों में उलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात दुल्हन ने खाना बनाया और सभी को खिलाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सुबह उनकी आंख खुली तो दुल्हन वहां नहीं थी। अलमारी में रखे एक लाख रुपये और जेवरात समेत अन्य सामान भी गायब था।

उन्होंने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार के सम्मान को देखते हुए उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
 

दुल्हन का पता नहीं चलने पर वह मायके वालों के यहां पहुंचे। वहां जाने के बाद जानकारी मिली कि दुल्हन का परिवार किराये पर रहता था, जो निकाह के बाद रात में ही मकान को छोड़कर चला गया। तब ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed