फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways staff leave canceled

कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज स्टाफ की छुट्टी रद्द

Wed, 17 Jul 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
roadways staff leave canceled
मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें लगाने की व्यवस्था करने के बाद बस संचालन में लगे स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी को भी छुट्टी नहीं दी जाएगी। रूट डायवर्ट होने के चलते बसों का संचालन भैसाली बस अड्डे की बजाय सोहराबगेट बस अड्डे से होना है। हालांकि कर्मचारियों ने लगातार बस चलाने के लिए इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में स्थानीय शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना होते हैं। इसके लिए रोडवेज हर साल अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करता है। इस साल भी रोडवेज मेरठ डिपो, बड़ौत डिपो, सोहराब गेट डिपो और गढ़ मुक्तेश्वर डिपो से करीब 75 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रहा है। इसके साथ ही बसों का निर्बाध संचालन कराने के लिए बस चालकों और परिचालकों की छुट्टी भी प्रतिबंधित कर दी गई है। रीजन के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसोें के अलावा संचालन टीम का गठन कर दिया गया है। सोहराब गेट अड्डे के साथ ही हरिद्वार में भी टीम लगाई जाएगी तो शिव भक्तों की संख्या के हिसाब से बसों की व्यवस्था कराएगी। कांवड़ यात्रा तक बस संचालन स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed