फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways reasonal workshop statrs

रोडवेज रीजनल वर्कशॉप की शिफ्टिंग शुरू

Fri, 25 Feb 2022 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:34 AM IST
विज्ञापन
roadways reasonal workshop statrs
रोडवेज रीजनल वर्कशॉप की शिफ्टिंग शुरू
विज्ञापन

मेरठ। भैसाली बस अड्डे से रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला की पल्हैड़ा में बनी रीजनल कार्यशाला पर शिफ्टिंग शुरू हो गई है। आधे से ज्यादा सामान भेज दिया गया है। बाकी सामान शुक्रवार को ले जाया जाएगा।
भैसाली में बनी रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला की जमीन पर एनसीआरटीसी रैपिड रेल के लिए भूमिगत स्टेशन बना रही है।
इसके चलते एनसीआरटीसी ने रोडवेज के लिए मोदीपुरम स्थित पल्हैड़ा में चार एकड़ जमीन पर क्षेत्रीय कार्यशाला का निर्माण कराया है। कार्यशाला में आठ बड़े शेड बनाए गए हैं, जिसमें एक साथ 20 से ज्यादा बसों की मरम्मत की जा सकती है। एनसीआरटीसी ने पिछले दिनों क्षेत्रीय कार्यशाला को रोडवेज को हस्तांतरित कर दिया था।
विज्ञापन

रोडवेज ने अब अपनी कार्यशाला को भैसाली से पल्हैड़ा में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को कई बड़ी मशीनों को कार्यशाला में शिफ्ट के लिए भेजा गया। आरएम केके शर्मा ने बताया कि काफी मशीनों को भेज दिया गया है। जो मशीन बाकी बची है उन्हें दो-तीन दिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed