फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways ki manmaani

कमिश्नर ने दिखाई सख्ती, रोडवेज की मनमानी पर एमडीए का ब्रेक

Sat, 16 Sep 2017 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Sep 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
roadways ki manmaani
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनजीटी में मामला होने के बावजूद बेफिक्र होकर निर्माण कार्य करा रहे रोडवेज अधिकारियों की मनमानी पर एमडीए की रोक लगी है। भैंसाली बस अड्डा मानचित्र केफेर में उलझ गया है। एमडीए की टीम ने मौकेपर जाकर निर्माण कार्य तो रुकवा ही दिया साथ ही मंडलायुक्त को भी रिपोर्ट भेजी है। उधर, कमिश्नर ने बस अड्डे को शिफ्ट करने की फाइल भी तलब कर ली है।
विज्ञापन

 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मेरठ के भैंसाली और सोहराबगेट बस अड्डों की शिफ्टिंग को लेकर गंभीरता दिखाई है। कोर्ट ने कहा है कि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सभी पक्षों को सुने। दरअसल, इन बस अड्डों की वजह से जहां शहर की यातायात व्ववस्था कुंद होकर रह गई है तो वहीं लोगों को भारी प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। बावूजद इसकेरोडवेज अधिकारियों न केवल भैंसाली अड्डे की पुरानी इमारत को तुड़वा दिया बल्कि पांच करोड़ रुपये खर्च कर नए निर्माण का खाका खींच दिया। इसी के लिए चारदीवारी तथा अन्य निर्माण शुरू कर दिया गया था। जोन ए के प्रभारी करनवीर सिंह ने टीम के साथ मौके पर जाकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


उड़ रहे धूल के गुबार
भैंसाली अड्डे पर मिट्टी डालने के कारण यहां चारों तरफ धूल के गुबार उड़ रहे हैं। लोगों को इसके सामने से मुंह ढककर निकला पड़ रहा है। यहां तक कि यहां ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मास्क लगाना पड़ रहा है। गाड़ियों का प्रदूषण तो है ही। ऐसी ही स्थिति के मद्देनजर एनजीटी ने कहा था कि रोडवेज अपना पक्ष एमडीए उपाध्यक्ष के सामने रखे। इसकी बजाय रोडवेज अधिकारियों ने निर्माण आरंभ कर दिया। यह निर्माण भी प्राधिकरण की मंजूरी के बिना हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने दिखाई सख्ती
मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने साफ कहा कि नियमों से ही काम होगा। मानचित्र तो रोडवेज विभाग को भी बनवाना होगा। दूसरा एनजीटी के आदेश केमुताबिक काम होगा। पिछले दिनों रोडवेज अधिकारी आयुक्त कार्यालय में जाकर भैंसाली बस अड्डे के सौंदर्यीकरण की योजना पर प्रजेंटेशन देकर आए थे पर बिना मंजूरी के निर्माण होने को कमिश्नर डा. प्रभात ने गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल इसका मुआयना कर काम रुकवाने को कहा। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने पक्ष रखा था कि भैंसाली बस अड्डे के सौंदर्यीकरण, बस अड्डे का लेवल ऊंचा करने और यात्री शेड बनाने के लिए सरकार की ओर से 5 करोड़ की योजना मंजूर हुई है। 2.5 करोड़ रुपये रिलीज भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed