फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways ke saamne chaar hotel me chaapa

रोडवेज के सामने चार होटलों में छापा, 41 युगल पकड़े 

Wed, 21 Mar 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Mar 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
roadways ke saamne chaar hotel me chaapa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भैसाली बस अड्डे के सामने चार होटलों पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने क्राइम ब्रांच और महिला थाने की टीम के साथ मंगलवार दोपहर छापामारी की। होटलों के कमरों से आपत्तिजनक अवस्था में मिले 41 युगलों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकांश कमरों से शराब और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। एसएसपी ने आबूलेन चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश को सस्पेंड करते हुए इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर यह छापामारी होटल लाभ महल, शेर-ए-पंजाब, खालसा व प्रिंस होटल में एक साथ की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने होटलों को चारो तरफ से घेरकर कमरों की तलाशी शुरू की तो इन होटलों के कर्मचारी भाग खड़े हुए। चारों होटलों के कमरों से 41 युवक और 41 युवतियां पकड़े गए।
विज्ञापन


बस भरकर मिले युवक-युवतियां
होटलों में कमरों में इतनी बड़ी संख्या में युगल मिलने पर एएसपी कैंट भी हैरान रह गए। इन 82 युवक-युवतियों को महिला थाने भिजवाने के लिए रोडवेज अड्डे से बस बुलानी पड़ी। महिला थाने में भी जगह कम पड़ गई। एएसपी ने बताया कि इन चारों होटलों में किसी भी युवक और युवती की होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए। अय्याशी के अड्डे बन चुके इन होटलों को सीज कर इनके लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेटिंग का धंधा, दो घंटे के 2-4 हजार
मेरठ। शहर के होटलों में इस काले धंधे से संचालक मोटा पैसा कमा रहे हैं। दो घंटे के लिए एक कमरे का एक युगल से दो से चार हजार रुपये वसूलकर चाबी थमा दी जाती है। इन होटलों में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न कोई आईडी ली जाती है। यह सामाजिक दृष्टि से गलत है तो सुरक्षा के लिए भी खतरा है। एएसपी कैंट के अनुसार केवल एक ही होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। तीन होटलों में कैमरे नहीं थे। 
इन होटलों से थाना पुलिस को मोटी रकम जाती है, जिसके बदले होटल संचालकों को अनैतिक कार्य कराने की छूट मिल जाती है। थानों से उच्चाधिकारियों को ऐसे होटलों की ओके रिपोर्ट भेजकर गुमराह किया जाता है। इसलिए एसएसपी ने इस छापामारी से थाना सदर बाजार पुलिस को दूर रखते हुए एएसपी कैंट से छापामारी कराई। बताया जा रहा है कि एएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच रिपोर्ट शाम को ही एसएसपी को भेजी। इसके बावजूद भी कार्रवाई न होने को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं।

प्रैक्टीकल देने कॉलेज गई थी, पहुंच गई होटल
मेरठ। माता-पिता को धोखा देकर होटलों में पहुंचे इन लड़के-लड़कियों की पोल खुली तो परिजनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कई बच्चे घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकले थे। गुस्साए परिजनों ने सवालों की बौछार की तो इनके पास कोई जवाब देते नहीं बना।

...तो होटल कैसे पहुंच गई
एक महिला ने गुस्से में बेटी से पूछा कि तुम तो प्रैक्टीकल देने गई थी तो होटल कैसे पहुंच गई? प्रैक्टीकल दिया भी या नहीं? क्या हमसे झूठ बोलकर आई थी? जवाब में लड़की शर्म से सिर झुकाए ही खड़ी रही।

तू तो फार्म भरने गया था?
मेडिकल क्षेत्र निवासी एक महिला ने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे से पूछा कि तू तो फार्म भरने गया था? होटल में कैसे पहुंचा? क्या करने गया था वहां? ये कहकर महिला रोने लगी।

तुम तो कालेज गई थी?
एक युवती को सुपुर्दगी में लेने आए पिता आंसुओं के साथ बोले कि बेटी कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी, उन्हें नहीं पता कि होटल में कैसे पहुंची? बेटी से ये सवाल पूछा तो बस शर्म से सिर झुकाकर खड़ी हो गई।

यही कमी रह गई थी
एक सज्जन तो अपने बेटे पर बरस गए। बोले काम धंधा कुछ नहीं करता। हम पर बोझ है। बस यही कमी रह गई थी। शर्मसार कर दिया हमें तूने। उसके भाई ने भी उसे खूब सुनाई और युवक चुपचाप सिर झुकाए सब सुनता रहा।


हम तभी भेजेंगे
एक युवती को उसके परिजनों की बजाय कोई दूसरा युवक लेने आया। लेकिन महिला थानाध्यक्ष ने मना कर दिया। कहा कि केवल परिवार के सदस्य के ही सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed