फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways ka e ticketing system fail

रोडवेज का ईटीएम सिस्टम फेल, खड़ी रही बसें  

Wed, 06 Jun 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
roadways ka e ticketing system fail
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोडवेज का इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) एप्लीकेशन सिस्टम गड़बड़ाने से बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। ईटीएम मशीनों के काम नहीं करने पर बसें स्टैंड पर ही खड़ी रही। इससे रोडवेज को लाखों रुपये का घाटा उठाना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज में पिछले कई सालों से मैनुअल टिकट प्रणाली के स्थान पर इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) से टिकट काटे जा रहे हैं। ईटीएम मशीनों की कार्यप्रणाली, रखरखाव और आपूर्ति का ठेका आउटसोर्स कंपनी ट्राइमेक्स को दिया गया है। ईटीएम मशीनें अपने एक निश्चित एप्लीकेशन सिस्टम पर काम करती है। सिस्टम गड़बड़ाने के बाद परिचालकों को ईटीएम की आपूर्ति रुक जाती है। दो दिन पहले सिस्टम में बसों के किलोमीटर और टाइम शेड्यूल से संबंधित डेटा आदि फीड किए गए थे। तभी से इस सॉफ्टवेयर सिस्टम में कुछ तकनीकी खामी चल रही है। मंगलवार को यह गड़बड़ी इतनी बढ़ गई कि रीजन की करीब 50 बसों का संचालन ठप हो गया। मशीनों के काम नहीं करने पर परिचालकों ने बसों को बस अड्डे पर ही खड़ा कर दिया। जिन चालकों को बस अड्डे पर जगह नहीं मिली उन्होंने बसों को सड़क पर ही लगा दिया। इसके चलते दिल्ली रोड पर जाम लगा रहा। इस बारे में भैसाली डिपो के एआरएम अनिल अग्रवाल ने बताया कि ईटीएम एप्लीकेशन सिस्टम में खराब आने से बसों का संचालन प्रभावित चल रहा है। मंगलवार को भी तीन दर्जन से ज्यादा बसों का संचालन नहीं हो सका। 
विज्ञापन


एक पखवाड़ा चली कंपनी कर्मियों की हड़ताल 
चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर ट्राइमैक्स कंपनी कर्मियों ने हड़ताल कर रखी थी जो करीब एक पखवाड़ा चली। इसके चलते न तो खराब मशीन ठीक हो सकी और डेटा फीड किया जा सका। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मियों ने काम शुरू किया तो अब सिस्टम ने दगा देना शुरू कर दिया है। बसों के संचालन प्रभावित होने से विभाग को लाखों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed