{"_id":"5c914d7abdec22142d5e4447","slug":"roadways-buses-purbwalas-fights-on-local-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें गई पूर्वांचल, लोकल रूटों पर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें गई पूर्वांचल, लोकल रूटों पर मारामारी
Wed, 20 Mar 2019 03:45 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Wed, 20 Mar 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली अभियान के तहत बड़ी संख्या में रोडवेज बसों के पूर्वांचल जाने पर यात्रियों को लोकल रूटों पर बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को यात्रियों को भैसाली अड्डे पर बसों का इंतजार करना पड़ा। उपलब्ध बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। वहीं दिल्ली-सहारनपुर रूट की दर्जन भर ट्रेन रद्द होने सेे रेलवे यात्रियों का बोझ भी रोडवेज पर ही आ गया है। इसके चलते परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।
होली पर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज 17 मार्च से 24 मार्च तक होली अभियान चला रहा है। अभियान के तहत मेरठ रीजन को दिल्ली से पूर्वांचल के लिए बसें चलाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में यहां की बसों को पूर्वांचल के जिलों के लिए संचालित किया जा रहा है जो दिल्ली से यात्रियों को लेकर पूर्वांचल के जिलों में पहुंच रही हैं। इन बसों को रूटों से हटाकर भेजा गया है। इसके चलते लोकल रूटों पर बसों की कमी हो गई है। मंगलवार से लोकल रूटों के लोग भी शहरों से अपने गांव जाना शुरू हो गए हैं। बसों की कमी के चलते न केवल बसों में भारी भीड़ है बल्कि बसें भी देरी से मिल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली, बिजनौर, नोएडा, मुरादाबाद, हरिद्वार आदि रूटों पर हो रही है। मंगलवार शाम को गांव जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर पहुंचे तो भीड़ के आगे बसें कम पड़ गई। जो बस आई वह एक मिनट के अंदर भर गई। लोगों को खड़े होने तक की भी जगह नहीं मिल रही थी। महिला और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
बसों के बढ़ाए गए ट्रिप
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि लोकल रूटों पर बसों की कमी को देखते हुए पहले से चल रही बसों के ट्रिप बढ़ाए गए हैं। लेकिन बसों के जाम में फंसने से दिक्कत हो रही है। त्योहारी सीजन में हर रूट पर जाम लग रहा है। सड़कों के चौड़ीकरण का भी असर भी बसों के संचालन पर पड़ रहा है। विभाग होली पर लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।