फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways bus injured mother and daughter

बेकाबू रोडवेज बस ने मां-बेटे सहित तीन को रौंदा, मची चीख-पुकार

Tue, 13 Jun 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
roadways bus injured mother and daughter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत-मेरठ मार्ग पर सोमवार सुबह सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों को रौंद दिया। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे के बाद अनियंत्रित बस की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े कई लोग घायल हो गए। जिसमें एक गर्भवती की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


रोहटा थानाक्षेत्र के डालमपुर गांव निवासी कृष्णवीर की पत्नी कविता (32), बेटे दीपांशु (10) और अपने भतीजे पंकज के साथ बाइक से कहरका गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। बाइक पंकज चला रहा था। सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास पंकज रोडवेज बस (भैंसाली डिपो, मेरठ) को ओवरटेक कर जैसे ही बस के आगे आया तो बस ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें कविता और दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद अनियंत्रित बस की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी सिंघावली अहीर गांव निवासी गर्भवती अंजू और उसकी सास शकुंतला भी घायल हो गई। वहीं, बस में सवार रोहित, मुकेश, राहुल, कमलजीत समेत अन्य कई यात्री भी घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अंजू और उसकी सास को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ले ली। पुलिस ने अनुसार बाइक चालक पंकज ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मेरठ-बागपत मार्ग पर चीख पुकार मच गई। बस में सवार महिलाएं और बच्चे रोने लगे। राहगीरों ने उनको किसी तरह बस से निकाला। जाम की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ लग गई। 

बस पलटने से बची 
बाइक को रौंदने के बाद चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। जिससे कई वाहन उसकी चपेट में आने से बचे। सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी। उसके बाद बस पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, वरना और बड़ा हादसा हो जाता। बस में सवार कुछ यात्रियों का कहना है कि बस की गति भी काफी तेज थी।


परिजनों में मचा कोहराम 
इस हादसे की जानकारी लगते ही डालमपुर से लोग पोस्टमार्टम हाउस मेडिकल पहुंचे। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर गांव में मातम छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को ढांढस बंधाने में ग्रामीण लगे थे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed