फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roads of Lohianagar Residential Scheme in bad shape

लोहियानगर आवासीय योजना की सड़कें बदहाल

Fri, 29 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Roads of Lohianagar Residential Scheme in bad shape
मेरठ। प्रशासन द्वारा महानगर के विकास के तमाम बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। हालांकि एमडीए अपनी ही योजनाओं की सड़कें बनाने में नाकाम है। छह महीने से भी ज्यादा समय बीत गया परंतु अभी तक टेंडर निकालने की दिशा में कार्य नहीं किया गया है। लोहियानगर में इन खस्ताहाल सड़कों पर जलभराव होने से उनसे गुजरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में एमडीए की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

एमडीए की आवासीय योजना लोहियानगर में सड़कों का बुरा हाल है। यहां स्थानीय निवासी कई बार एमडीए में शिकायत पत्र दे चुके हैं। हालात ये हैं कि एमडीए की तरफ से टेंडर की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। ऐसा ही हाल एमडीए की अन्य योजनाओं का है। कई बार शिकायतें की जा रही हैं परंतु निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी से कॉलोनी में जाने वाला मार्ग बेहाल
लोहियानगर में सब्जी मंडी के आगे जाने वाली सड़क बेहाल है। ये हाल तब है जब कई प्रमुख स्कूल लोहियानगर में खुल चुके हैं। इनके मानचित्र पास करने से पहले विकास शुल्क समेत अन्य कई शुल्क एमडीए ने वसूले होंगे। इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। यहां स्थित स्कूलों में आने-जाने वाले शिक्षक एवं अभिभावक परेशान रहते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता रोहित गुर्जर का कहना है कि यहां नाली साफ नहीं होने से सड़कों पर पानी जमा रहता है। जिससे यहां से गुुजरना मुश्किल हो रहा है। इस बाबत कई बार पत्र लिखने के बाद भी कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यहां की सड़कों का बजट बनाया जा रहा है। लोहियानगर की कई सड़कों के टेंडर निकाले जाएंगे। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।-दुर्गेश श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed