{"_id":"5f5694178ebc3e54b92346bc","slug":"roads-and-patchworks-built-upto-seven-months-ago-mawana-news-mrt500196777","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़ गई सात माह पूर्व बनी सड़कें व पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ गई सात माह पूर्व बनी सड़कें व पैचवर्क
विज्ञापन
हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा गंगा यात्रा के दौरान लगभग सात महीने पूर्व लाखों रुपये के बजट से बनाई गई सड़क व पैच वर्क टूट गया है, जिससे सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नगर पंचायत अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा अब बरसाती मौसम में आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
गर पंचायत द्वारा लगभग सात महीने पूर्व गंगा यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पर कस्बे की कई जर्जर टूटी सड़कों को बनाया गया था और कई पर पैच वर्क का कार्य किया गया था। परंतु लाखों रुपये से कराया गया पैच वर्क का कार्य मात्र सात महीने सड़क से उखड़ चुका है और सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इस दौरान बनाई गई सड़कों का भी टूटना प्रारंभ हो गया है। कई अध्यक्षों और प्रशासकों के कार्यकाल में भी इन सड़कों की हालत ज्यों की त्यों रही। वर्तमान में कस्बे में कई सड़कें राजनीतिक उपेक्षा व बजट के आभाव में रुकी पड़ी हैं। कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिकारी उनसे लाखों रुपये टैक्स वसूलते हैं परंतु उन्हें व्यवस्थित सड़क जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
वर्जन
एसडीएम मवाना से नगर पंचायत हस्तिनापुर में चल रहे मामलों की जांच कराई जाएगी। जो भी अधिकारी दोषी होंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी मेरठ।