फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road accident on mator village

गोवंश की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 29 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
road accident on mator village
दौराला(मेरठ)। मटौर गांव के सामने मंगलवार सुबह सड़क पर घूम रहे गोवंश की टक्कर से बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट का लॉक न लगा होने के कारण वह टक्कर लगते ही गिर गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी सुधीर शर्मा दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। सुधीर मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर में अपनी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। मटौर गांव के सामने सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुधीर बाइक के साथ दूर तक घिसटता चला गया और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। घायल सुधीर को ग्रामीणों ने तुरंत सीएचसी दौराला में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीएचसी में उपचार के दौरान सुधीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुधीर की जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल से मिले नंबर से परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद परिजन दौराला थाने पहुंचे।
विज्ञापन

दो दिन पहले भेजी थी पत्नी और बच्चे
सुधीर ने शादी में शामिल होने के लिए पत्नी मीनाक्षी और दोनों बच्चों को दो दिन पहले ही मुजफ्फरनगर भेज दिया था। सुधीर की मौत की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में मातम पसर गया। पत्नी मीनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन उसे सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट का लॉक लगा होता तो बच सकती थी जान
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट तो लगा रखा था, लेकिन उसका लॉक न लगा होने से के कारण टक्कर लगते ही हेलमेट दूर जाकर गिरा। इससे युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed